सुसाइड करने वाली छात्रा तनवी मेहता के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे MLA बावा हैनरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 12 Feb 2019

टीचर व स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई हो : राजेश मेहता

डेली संवाद, जालंधर
स्कूल की दसवीं की छात्रा तनवी मेहता (15) ने मैथ्स टीचर की प्रताडना से तंग आकर कपूर कॉलोनी (अजीत नगर ) अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकशी कर ली थी। आज जालंधर नार्थ विधानसभा से विधायक बावा हैनरी ने सुसाईड करने वाली छात्रा तनवी मेहता के घर पहुंचे जहां उन्होंने उनके परिवार को साथ गहरा शोक व्यक्त किया।

इस मौके पर तनवी मेहता के पिता राजेश मेहता ने बताया कि उनकी बेटी टीचर से प्रताडना से आहत होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी और स्कूल टीचर बार बार ट्यूशन लगने के लिए उसे फ़ोर्स कर रहा था मगर हमने तनवी मेहता की उसके पास ट्यूशन नहीं रखी जिसको लेकर उसने तनवी को इतना तंग किया कि उसे आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया।

तनवी मेहता के पिता ने विधायक बावा हैनरी से माँग कि उन्हें इंसाफ चाहिए और स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी करवाई होने चाहिए। इस मौके पर विधायक बावा हैनरी ने उनके पिता राजेश मेहता को पूरा भरोसा दिया है कि वह जल्द ही आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई करेंगे।

इस मौके पर युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी संस्था के प्रधान एवं युवा नेता सुशील तिवारी ने भी परिवार के साथ गहरा शोक व्यक्त किया और उन्होंने विधायक बावा हैनरी से माँग कि है स्कूल में पढ़ने वाले छात्रा को टीचर इतना प्रताडना ना करें कि वह कोई भी बात अपने माता पिता से शेयर ना करें और आत्महत्या जैसा कदम उठाएं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *