⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 137 शब्द|📅 12 Feb 2019
भारत के सभी निवासियों को अपना परिवार समझते हैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी – केडी भंडारी
डेली संवाद, जालंधर
भाजपा की मुहिम मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत पूर्व सीपीएस एवं पूर्व विधायक जालंधर नॉर्थ केडी भंडारी ने अपने परिवार और इलाके के कार्यकर्ताओं के साथ अपने घर पर पार्टी के झंडे को लहराया इस मौके पर पूर्व सीपीएस ने कहा की केंद्र की श्री नरेंद्र भाई मोदी जी की सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य किए हैं।
श्री नरेंद्र मोदी जी हर परिवार को अपना परिवार समझते हैं इसीलिए वह दिन रात मेहनत करके हिंदुस्तान की खुशहाली और तरक्की के लिए प्रयत्न कर रहे हैं देश की खुशाली और तरक्की के लिए हम सभी को इकट्ठे होकर 2019 में एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बनाना है








