लड़खड़ाते कदमों से राजनाथ सिंह ने दिया शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा, शहादत पर पूरा देश रोया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 379 शब्द|📅 15 Feb 2019

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, सेना के उत्तरी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह ने जवानों के पार्थिव देह को कंधा दिया। शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए राजनाथ सिंह धीमे और लड़खड़ाते कदमों के साथ चलते दिखे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमले के गुनहगारों को सजा जरूर मिलेगी। हमने इसके लिए सुरक्षाबलों को पूरी स्वतंत्रता दे दी है। सैनिकों के शौर्य पर भरोसा है। जवानों के खून की बूंद-बूंद का बदला लेंगे।

न भूलेंगे न ही माफ करेंगे

पुलवामा हमले के करीब 19 घंटे बाद CRPF ने ट्वीट कर कहा, ‘ हम इस हमले को भूलेंगे नहीं और ना ही माफ करेंगे। हम अपने शहीद साथियों को सैल्यूट करते हैं। शहीद जवानों के परिजनों के साथ खड़े हैं। इस जघन्य हमले का बदला जरूर लिया जाएगा।’ ट्वीट से पहले मोदी ने चेताया कि हिंदुस्तान इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।

पुलवामा में हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गए। आतंकियों के इस कायराना हरकत के बाद पूरे देश में गुस्सा है। सरकार ने बदले की कार्रवाई करते हुए एक के बाद एक बड़े फैसले लिए।

  • सरकार ने पाकिस्तान को दिया हुआ मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया है।
  • विदेश मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए सभी देशों से बात करेगा। दुनिया के सामने पाकिस्तान के आतंकपरस्ती चेहरे का पर्दाफाश किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सेना को छूट दे दी है। उन्होंने कहा कि ‘सुरक्षा बलों को आगे की कार्रवाई के लिए, समय क्या हो, स्थान क्या हो और स्वरूप कैसा हो, ये तय करने के लिए पूरी इजाजत दे दी गई है।’
  • मोदी ने देश को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमले के पीछे जो ताकत हैं, जो भी गुनहगार है, उन्हें उनके किए की सजा मिलेगी।
  • मोदी ने कहा, ‘मैं पाक आतंकियों और उनके समर्थकों को कहना चाहता हूं कि वे बहुत बड़ी गलती कर चुके हैं। बहुत बड़ी कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *