पुलवामा हमले पर गुस्से में देश, नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर छेड़ा बातचीत का राग, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 381 शब्द|📅 15 Feb 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले पर कांग्रेस के सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धू का बयान आया है. पिछले साल पाकिस्तान जाकर पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा के गले लगने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि आतंकियों का कोई देश या धर्म नहीं होता है. उन्होंने कहा कि कहा कि गालियां देने से इसका समाधान नहीं होगा, आतंकवाद का हल ढूढंना ही होगा।

सिद्धू ने कहा, “ऐसे लोगों का को धर्म नहीं होता, देश नहीं होता, जाति नहीं होती है. लोहा लोहे को काटता है, आग आग को काटती है.” सिद्धू ने कहा कि जहां जहां जंगें चलती रहती है वहां डायलॉग भी साथ-साथ चलता है. सिद्धू ने कहा कि आतंकवाद का स्थायी समाधान खोजा जाना चाहिए।

इस मामले में गालियां देना ठीक नहीं है

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान पहुंचने वाले सिद्धू ने कहा कि इस आतंकी हमले के दोषियों को सजा तो मिलनी चाहिए लेकिन साथ ही साथ बातचीत, अतंरराष्ट्रीय समुदाय के दबाव का इस्तेमाल कर इसका समाधान निकाला जाना चाहिए. सिद्धू ने कहा कि इस मामले में गालियां देना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा, “देखो, गालियां देने से ये ठीक नहीं होगा…कब तक हमारे जवान शहीद होते रहेंगे. कब तक ये खून खराबा चलता रहेगा।

हर देश में ‘गुड’ ‘बैड’ और ‘अगली’ लोग होते हैं

सिद्धू ने कहा कि हर देश में ‘गुड’ ‘बैड’ और ‘अगली’ लोग होते हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप पूरी कौम को चपेटे में ले लें. उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ है उसकी पूरे इंटरनेशनल कम्युनिटी में निंदा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मामले में गहराई तक जाकर इसका समाधान निकाला जाना चाहिए. सिद्धू ने कहा कि जान लेना कभी भी मसले का समाधान नहीं हो सकता है. उन्होंने हमले को कायराना हरकत बताया और इसकी कड़ी निंदा की।

बता दें कि साल 2018 में नवजोत सिंह सिद्धू 2 बार पाकिस्तान गए थे. इमरान खान के शपथ ग्रहण के अलावा वो तब भी पाकिस्तान गए थे जब करतारपुर में पाकिस्तान ने सिख कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *