एक्शन में सरकार: 64 आईएएस और 11 आईपीएस अफसरों के तबादले, पढ़ें सूची

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 844 शब्द|📅 16 Feb 2019

धनंजय सिंह
डेली संवाद, लखनऊ
लोकसभा चुनाव की आहट के बीच उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रशासनिक फेरबदल किया जा रहा है। कल देर रात 64 आइएएस तथा 11 आइपीएफ अफसरों का तबादला किया गया है। तबादलों में 22 जिलों में नया जिलाधिकारी भी तैनात किया गया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने अवध क्षेत्र में छह जिलों के जिलाधिकारी को बदला है। आइएएस व आइपीएस के साथ 50 से अधिक पीपीएस तथा आठ सीनियर पीसीएस अधिकारियों को भी बदला गया है। अयोध्या में लंबे समय से जमे डॉ. अनिल कुमार को पाठक के स्थान पर बुलंदशहर के डीएम रहे अनुज कुमार झा को लाया गया है।

इसी तरह रायबरेली में फिरोजाबाद की डीएम रही नेहा शर्मा लाया गया है। यहां से संजय खत्री को विशेष सचिव गृह व गोपन के पद पर तैनात किया गया है। अमेठी में राममनोहर मिश्रा को डीएम बनाया गया है। वह शकुंतला गौतम की जगह लेंगे। विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात के पद पर तैनात पवन कुमार को जिलाधिकारी बागपत बनाया गया है।

प्रदेश शासन के कल देर रात अयोध्या, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, फतेहपुर, रायबरेली, बहराइच, रामपुर, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, बिजनौर, सोनभद्र, मऊ, बागपत, अमरोहा, कासगंज, संतकबीरनगर, गोंडा, औरेया, अमेठी, सुल्तानपुर व मुजफ्फरनगर में नए जिलाधिकारी को तैनाती दी है।

आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची

भूपेंद्र एस चौधरी विशेष सचिव गृह तथा कारागार, शकुंतला गौतम विशेष सचिव महिला कल्याण, श्रीकांत मिश्र विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, राजेश कुमार विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग, सुजीत कुमार डीएम बिजनौर, अंकित कुमार अग्रवाल डीएम सोनभद्र, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी डीएम मऊ, पवन कुमार डीएम बागपत, उमेश मिश्रा डीएम अमरोहा, चंद्र प्रकाश सिंह डीएम कासगंज, रवीश गुप्ता डीएम संतकबीरनगर, नितिन बंसल डीएम गोंडा, अभिषेक सिंह मीणा-द्वितीय जिलाधिकारी औरैया, प्रांजल यादव विशेष सचिव राष्ट्रीय एकीकरण, राम मनोहर मिश्रा जिलाधिकारी अमेठी बने।

राजेश कुमार त्यागी विशेष सचिव गृह और कारागार, मनोज कुमार सम्भागीय खाद्य नियंत्रक मुरादाबाद, रवि शंकर विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अरविंद कुमार चौरसिया प्रबंध निदेशक पीसीएफ, संजय कुमार खत्री विशेष सचिव गृह तथा कारागार, प्रदीप कुमार विशेष सचिव निर्यात प्रोत्साहन विभाग, विवेक मिशन निदेशक कौशल विकास लखनऊ, माला श्रीवास्तव विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, महेंद्र बहादुर सिंह विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, अटल कुमार राय विशेष सचिव गृह तथा कारागार, अमित कुमार सिंह विशेष सचिव निर्यात प्रोत्साहन विभाग, प्रकाश बिंदु विशेष सचिव वित्त विभाग, ऋषिरेंद्र कुमार विशेष सचिव ग्राम्य विकास, हेमंत कुमार विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और राजेंद्र प्रताप सिंह विशेष सचिव गृह तथा कारागार बने हैं।

दिव्य प्रकाश गिरी डीएम सुल्तानपुर, अजय शंकर पांडेय मुजफ्फरनगर, राम सिंहासन प्रेम न्यायिक राजस्व परिषद, राम सिंहासन को अपर भूमि आयुक्त का भी चार्ज, राधेश्याम अपर प्रबंध निदेशक सड़क परिवहन, पी गुरुप्रसाद आबकारी आयुक्त इलाहाबाद, धीरज शाहू आयुक्त परिवहन विभाग लखनऊ, सुदेश कुमार ओझा सचिव राजस्व विभाग लखनऊ, प्रीति शुक्ला आय़ुक्त देवीपाटन मंडल, मुरली मनोहर लाल सचिव राजस्व विभाग लखनऊ और आनंद कुमार सिंह-प्रथम आयुक्त मिर्जापुर बनाए गए।

आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट

अपर्णा गुप्ता एएसपी क्राइम मथुरा, अविनाश पांडे एएसपी ग्रामीण मेरठ, नीरज जादौन एएसपी ग्रामीण गाजियाबाद, रवि कुमार एएसपी नार्थ आगरा, अभिषेक एएसपी सिटी अलीगढ़, सुकीर्ति माधव एएसपी नॉर्थ लखनऊ, सतपाल एएसपी सिटी मुजफ्फरनगर, अमित कुमार एएसपी ट्रांसगोमती लखनऊ, प्रमोद कुमार एएसपी ईस्ट आगरा, अशोक कुमार मीणा एएसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज, और अनूप कुमार सिंह बने एएसपी साइबर क्राइम लखनऊ बनाए गए।

50 एएसपी के तबादले

अखिलेश नारायण सिंह एसपी सिटी मेरठ, हरेंद्र कुमार एसपी मध्यांचल विद्युत निगम, राजेश सोनकर एसपी क्राइम आगरा, रविशंकर निम एसपी सतर्कता लखनऊ, सुरेश चंद्र रावत एसपी पूर्वी लखनऊ, अष्टभुजा प्रसाद सिंह एसपी क्राइम लखनऊ, रमेश प्रसाद गुप्ता स्टाफ अफसर एडीजी मेरठ, दिनेश कुमार सिंह एएसपी एटीएस लखनऊ, रणविजय सिंह एएसपी हापुड़, अवधेष सिंह एएसपी जालौन, सत्यम एएसपी विजिलेंस लखनऊ, मायाराम वर्मा एएसपी सिद्धार्थनगर, वंशराज यादव उप सेनानायक 12 पीएसी, वीरेंद्र कुमार एएसपी महोबा बनाए गए।

राजेश कुमार सिंह एसपी सिटी मथुरा, नित्यानंद राय एएसपी यूपी-100, श्रवण सिंह एसपी ट्रैफिक वाराणसी, आशुतोष द्विवेदी एसपी प्रोटोकॉल प्रयागराज, केशवचंद्र गोस्वामी उप सेनानायक गाजियाबाद, राम मोहन सिंह एएसपी पश्चिमांचल विद्युत निगम, राजेश श्रीवास्तव एएसपी शामली, विनोद कुमार एएसपी कन्नौज, देवेंद्र भूषण एसपी सिटी सहारनपुर, मार्तण्ड प्रकाश एसपी ट्रैफिक लखनऊ, अरविंद मौर्या उप सेनानायक 35पीएसपी लखनऊ बनाए गए।

महेंद्र कुमार एएसपी गोंडा, हृदयेश कुमार एएसपी सीबीसीआईडी, शैलेंद्र सिंह एसपी ग्रामीण अयोध्या, मोनिका चड्ढा उप सेनानायक 4 पीएसी प्रयागराज, नीरज पांडेय एएसपी एटीएस लखनऊ, ओम प्रकाश सिंह एएसपी नक्सल सोनभद्र, राकेश सिंह उपसेनानायक 36पीएसी वाराणसी, आनन्द कुमार एएसपी पीटीएस जालौन, पूर्णेंद्र सिंह एसपी ग्रामीण वाराणसी, आरएस गौतम एसपी उत्तरी बाराबंकी, दिगम्बर कुशवाहा एएसपी यूपी-100 और आशुतोष मिश्रा एएसपी बलरामपुर बनाए गए।

असीम चौधरी एएसपी सीबीसीआईडी आगरा, सुरेंद्र नाथ तिवारी एएसपी एटीएस लखनऊ, जयप्रकाश सिंह एएसपी डीजी हेडक्वार्टर, विवेक त्रिपाठी एएसपी विशेष जांच लखनऊ, कमलेश दीक्षित एएसपी औरैया, राजेश कुमार एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद, ओमवीर सिंह एएसपी सेंट्रल रिजर्व सीतापुर, अजय प्रताप सिंह उप सेनानायक 30 पीएसी गोंडा, प्रबल प्रताप सिंह एसपी सिटी फिरोजाबाद, संजय कुमार उप सेनानायक सीतापुर, बालरामाचारी दुबे उप सेनानायक 49 पीएसी नोएडा, हरगोविंद उप सेनानायक 11 पीएसपी सीतापुर बनाए गए हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *