⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 144 शब्द|📅 16 Feb 2019
डेली संवाद, जालंधर
सरकार ने अवैध कालोनियों की रेगुलराइजेशन और खाली प्लाट को रेगुलर करवाने के लिए लोगों की सहूलियत को देखते हुए नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच को शनिवार और रविवार को भी खोलने का फैसला किया है, जिससे छुट्ट के दिन भी यहां काम होगा।
नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि सरकार ने 18 अक्तूबर 2018 को अवैध कालोनियों और प्लाट को रेगुलर करने के लिए चार महीने का वक्त दिया था। जो 17 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसी के मद्देनजर नगर निगम में बिल्डिंग ब्रांच का दफ्तर शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे।
पढ़ें आदेश

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








