भाजयुमो पंजाब के प्रधान सन्नी शर्मा साथियों के साथ गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read

पाकिस्तान प्रेमी गद्दार सिद्धू युवा मोर्चा से डर कर भागे – सन्नी शर्मा

डेली संवाद, पठानकोट
पंजाब के भाजयुमो प्रधान सन्नी शर्मा को आज पंजाब पुलिस ने उनके साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया। सन्नी शर्मा अपने साथियों के साथ पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंकने जा रहे थे। पठानकोट में गिरफ्तार किए गए सन्नी शर्मा और उनके साथियों को पुलिस ने पंजाब सीमा से बाहर हिमाचल प्रदेश में जाकर रिहा कर दिया।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के देशद्रोही बयान को लेकर आज पूरा दिन पंजाब युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा द्वारा पहले पठानकोट भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सिद्धू का विरोध प्रदर्शन जिला प्रशासनिक कार्यालय में किया गया। सिद्धू ने भारी संख्या को देखते हुए पठानकोट का कार्यक्रम रद्द कर होशियारपुर के कार्यक्रम में चले गए।

हिरासत में लेकर बस में भर कर हिमाचल में छोड़ दिया गया

लेकिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने होशियारपुर के युवा मोर्चा के साथियों के साथ सिद्धू का विरोध किया। विरोध पूर्ण शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा था जिस को जबरन पंजाब सरकार की पुलिस ने अपने दलबल से तोड़ने का प्रयास किया और भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा और होशियारपुर युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जबरन हिरासत में लेकर बस में भर कर हिमाचल में छोड़ दिया गया।

इसको लेकर पंजाब युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शर्मा जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सन्नी शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार का रवैया सवालों के घेरे में है। एक और तो कांग्रेस सरकार आतंकवाद के खिलाफ खड़ी है और दूसरी ओर एक गद्दार के साथ जो पाकिस्तान के साथ अपना रिश्ता बनाने में लगा हुआ है और इमरान खान को अपना परम मित्र बताता है और पाकिस्तान को अपना हितेषी ऐसे सिद्धू के साथ पंजाब सरकार का खड़ा होना कैप्टन अमरिंदर सिंह की मानसिकता को दर्शाता है कि वह किस प्रकार से देशद्रोहियों के साथ खड़ी है।

इसमें सुजानपुर से विधायक दिनेश सिंह बब्बू, भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया, भौआ की विधायका सीमा कुमारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र परमार, पठानकोट भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन महाजन, विनय महाजन, नितिन गुप्ता, मनदीप अरोडा, सन्नी सरोच, गौरव राजपूत, संजू महाजन, राहुल सूरी, रणजीत राणा, संजीव मनी, अमित भाटिया, पंकज शर्मा आदि हिरासत में लिए गए।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *