मजीठिया बोले- सिद्धू देश के गद्दार, सिद्धू ने मजीठिया को बताया चोर और डाकू, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 18 Feb 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़

पाकिस्तान से दोस्ती की बात करने वाले नवजोत सिंह सिदधू के खिलाफ नाराजगी कम नहीं हो रही है। पंजाब विधानसभा के अंदर सिद्धू के बयान के खिलाफ बीजेपी-अकाली विधायकों ने हंगामा किया, साथ ही सिद्धू और पाकिस्तान के आर्मी चीफ बाजवा की तस्वीरें भी लहराईं गईं हैं। सदन में नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया के बीच नोकझोंक भी है।

साथ ही शिरोमणी अकाली दल के विधायकों ने पंजाब विधानसभा के बाहर नवजोत सिंह सिद्धू, पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल बाजवा ओर अलगाववादी गोपाल चावला की तस्वीरों को आग के हवाले किया और उनके बयान को लेकर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से स्पष्टीकरण भी मांगा। सदन में मजीठिया ने सिद्धू को गद्दार कहा, वहीं सिद्धू ने मजीठिया को डाकू बताया। हंगामे के बीच पंजाब विधानसभा में बजट भाषण रोक दिया गया। सिद्धू के विरोध में अकाली दल और बीजेपी के नेताओं ने सदन से वॉक आउट कर दिया।

अकाली दल ने आरोप लगाया कि एक ओर तो कैप्टन अमरिंदर सिंह पाकिस्तान के खिलाफ सख्त बयान दे रहे हैं। वहीं उनके मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान को लेकर काफी नरम हैं और इमरान खान के साथ अपनी दोस्ती निभाने में लगे हैं। मजीठिया ने कहा कि पूरा देश जानता है कि पाकिस्तान एक आतंकी देश है जो अपने देश का इस्तेमाल आतंकियों को भारत के खिलाफ इस्‍तेमाल करने की खुली आजादी देता है। इसके बावजूद नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की बात कही है और पाकिस्तान का बिल्कुल भी विरोध नहीं किया है। इसी वजह से वो चाहते हैं कि पहले पंजाब सरकार नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर अपना स्टैंड साफ करे।

आपको बता दें कि पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमले के बाद कांग्रेस नेता सिद्धू ने कहा था कि आतंकवाद का कोई देश और धर्म नहीं होता, उनके इसी बयान को लेकर हंगामा मचा हुआ है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *