कैप्टन के मंत्री ने पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- केंद्र आदेश दे, तैयार हैं हम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 383 शब्द|📅 22 Feb 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के सिंचाई मंत्री सुखविंदर सुख सरकारिया ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को रोके जाने के ऐलान का स्वागत किया है. सुख सरकारिया ने कहा कि पंजाब में ग्राउंड वाटर का लेवल नीचे होता जा रहा है, पंजाब को पानी की जरूरत है।

सुख सरकारिया ने कहा कि पाकिस्तान जा रहे पानी को रोकने के लिए पंजाब सरकार ने अपने स्तर पर शाहपुर कंडी प्रोजेक्ट पर काम भी शरू कर दिया है। इसके अलावा एक और प्रोजेक्ट पंजाब में मकोड़ा पत्तन नाम की जगह पर तैयार किया जा रहा है, जहां पाकिस्तान की ओर जा रहे पानी को रोकने के लिए इंतजाम और पानी को स्टोर किया जाएगा।

27 फरवरी को नितिन गडकरी से मिलेंगे

इसके लिए करीब ढाई हजार करोड़ रुपये का खर्च आना है. इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए और केंद्र से मदद लेने के लिए वो जल्द ही 27 फरवरी को नितिन गडकरी से मिलेंगे. सुखविंदर सुख सरकारिया ने कहा कि कई बार पाकिस्तान ज्यादा बारिश होने की स्थिति में आगे जा रहे पानी को रोक देता है जिससे वो पानी वापिस भारत की सीमा में आकर पंजाब के कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाता है. अगर शाहपुर कंडी और मकोड़ा पत्तन प्रोजेक्ट बन जाते हैं तो ऐसे में इस समस्या से भी पंजाब को निजात मिल जाएगी।

सुख सरकारिया ने कहा कि एक तरफ तो पाकिस्तान आतंकियों को शह देता है और भारत के खिलाफ काम करता है. वहीं दूसरी तरफ भारत के पानी का इस्तेमाल करता है. ऐसे में अगर केंद्र सरकार के प्रयासों से पाकिस्तान की तरफ जा रहा पानी रोका जाता है तो ये पाकिस्तान के लिए एक बड़ा नुकसान होगा. हम इसमें केंद्र सरकार का सहयोग करेंगे।

गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है. भारत सरकार पाकिस्तान के साथ सख्ती बरतते हुए कई कदम उठाने की तैयारी कर रही है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान की ओर जाने वाला भारत के हिस्से का पानी रोक दिया जाएगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *