केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने BJP को दिया अल्टीमेटम, प्रियंका वाड्रा कर रही हैं जोड़तोड़

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 22 Feb 2019

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को उसके सहयोगी दल आंख दिखाने लगे हैं। उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर तो लंबे समय से भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखे हैं, लेकिन मोदी सरकार में मंत्री और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल का रुख भी अब बदलने लगा है।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भेंट करने के बाद अनुप्रिया पटेल ने अब भाजपा को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे बात करने का समय अब समाप्त हो गया है। अब तो अपना दल कोई भी फैसला लेने को स्वतंत्र है। इनके तेवर से लग रहा है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर से भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल ने बीजेपी को जो अल्टीमेटम दिया था, उसकी मियाद खत्म हो चुकी है।

प्रियंका के आवास पर हुई बैठक

अपना दल की संरक्षक अनुप्रिया पटेल और अध्यक्ष आशीष पटेल ने कल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लंबी बैठक की है। प्रियंका के आवास पर हुई बैठक में दोनों नेताओं ने कांग्रेस से गठबंधन की संभावनाओं पर व्यापक विचार विमर्श किया है।

अनुप्रिया-आशीष की प्रियंका के साथ हुई करीब तीन घंटे की मैराथन बैठक में उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सभी संभावनाओं पर विचार किया गया। अंतिम निर्णय के लिए दोनों नेताओं ने कांग्रेस से एक हफ्ते का समय मांगा है। (credit-jagran.com)

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *