PM मोदी का बड़ा चैलेंज, कहा- इमरान खान सच्चे पठान हैं, तो साबित करें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 23 Feb 2019

टोंक। पुलवामा आतंकी हमले के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पाकिस्तान पर हमला जारी है. टोंक में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ा बयान दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने पाक पीएम पर सीधा हमला करते हुए कहा कि अगर पठान के बच्चे और बात के सच्चे हो तो साबित करो।

पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद से मुकाबला करना है तो कोई गलती न करें. कश्मीरी भी आतंकवाद से लड़ रहा है. पाकिस्तान में नई सरकार बनी तो मैंने नए प्रधानमंत्री को बधाई दी, मैंने उनसे कहा था कि आप राजनीति में आए हो आओ भारत-पाकिस्तान मिल कर गरीबी, अशिक्षा के खिलाफ लड़ें. उन्होंने मुझे बताया था कि मैं पठान का बच्चा हूं, सच्चा बोलता हूं, सच्चा करता हूं. आज पाकिस्तान के पीएम के शब्दों को कसौटी पर कसने की जरूरत है।

‘पुलवामा के हमलावरों से पूरा हिसाब होगा’

पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि हमलावरों से पूरा हिसाब होगा. उन्होंने कहा कि मुझे वीर जवानों पर गर्व है जिन्होंने हमले के बड़े गुनहगार को हमले के 100 घंटे के बाद ही वहां पहुंचा दिया जहां उनकी जगह थी. लेकिन आप भरोसा रखिए, इस बार सबका हिसाब होगा और हिसाब पूरा होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को भी याद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि टोंक और सवाईमाधोपुर की धरती से पुलवामा के वीर जवानों को नमन करता हूं. मैं इन वीर सपूतों को जन्म देने वाली माताओं को फिर से अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *