पाक की 5 चौकियां तबाह, एलओसी पर गश्त तेज, पढ़ें अमेरिका ने क्या कहा

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 610 शब्द|📅 27 Feb 2019

श्रीनगर। पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना के हवाई हमले से बौखलाई पाकिस्तानी सेना कश्मीर में एलओसी पर 12 जगह फायरिंग कर रही है। जवाब में देर रात भारतीय सेना ने पाक की पांच चौकियां तबाह कर दीं। उसके कई सैनिक मारे गए। भारत के पांच सैनिक जख्मी हुए।

उधर, अमेरिकी ने पाकिस्तान से उसकी जमीन पर मौजूद आतंकियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है। पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमला कर जैश के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसमें 350 आतंकी मारे गए थे।

पाक सेना ने गांव वालों को ढाल बनाया

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बारामूला, पुंछ, राजौरी, नौशेरा और अखनूर सेक्टर में मोर्टार दागे। पाक सैनिक गांववालों को ढाल बनाकर फायरिंग कर रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए एलओसी से सटे गांवों में बुधवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। भारतीय वायुसेना के विमान कश्मीर में सीमा पर रातभर से चौकसी बरत रहे हैं।

इमरान ने आपात बैठक बुलाई

भारतीय कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज परमाणु हथियारों की देखरेख करने वाली नेशनल कमांड अथॉरिटी की बैठक बुलाई है। उन्होंने संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र भी बुलाया है।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के साथ आज बैठक करेंगी। इसमें सशस्त्र बलों के कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जानी है।

शोपियां में मुठभेड़, जैश के 2 आतंकी ढेर

इस बीच कश्मीर में शोपियां जिले के मिमेंदर में सुरक्षाबलों ने जैश के दो आतंकियों को ढेर कर दिया। यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। उधर, कोलकाता एसटीएफ और मुर्शिदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जमात-उद-मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से विस्फोट बरामद किया गया है।

अमेरिका ने पाक पर दबाव बनाया

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पाक विदेश मंत्री शाह मेहमूद कुरैशी से बात की है। उनसे कहा है कि सैन्य कार्रवाई से बचने और मौजूदा तनाव को कम करने को प्राथमिकता दी जाए। पाक उसकी जमीन पर मौजूद आतंकी गुटों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करे।’’ पोंपियो ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी बात की। उन्होंने मौजूदा हालात पर भारत को संयम बरतने को कहा है।

चीन के सामने पुलवामा हमले का मुद्दा उठाया

भारत-चीन और रूस के विदेश मंत्रियों की सोलहवीं बैठक चीन के वुझेन में चल रही है। इसमें सुषमा स्वराज ने चीन के समकक्ष वांग यी के सामने पुलवामा हमले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसे कायराना आतंकी हमले सभी देशों को आगाह करने वाले हैं। इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाने और निर्णायक कार्रवाई करने की जरूरत है।

भारत ने जैश का सबसे बड़ा कैम्प तबाह किया

पुलवामा हमले के 13वें दिन भारतीय वायुसेना ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई की। मंगलवार तड़के 3:45 बजे मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने पाक की सीमा में हमला किया। 12 मिराज विमानों ने कुल 1000 किलो भार वाले लेजर गाइडेड छह बम गिराए। जैश का सबसे बड़ा कैम्प तबाह कर दिया गया। 350 आतंकी मारे गए। इनमें 25 ट्रेनर थे।

भारत ने पूरी कार्रवाई को सिर्फ 21 मिनट में अंजाम दिया। हमले वाली जगह एलओसी से करीब 50 किलोमीटर दूर है। 14 फरवरी को पुलवामा फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *