लोकसभा चुनाव: मैनपुरी से मुलायम, कन्नौज से अखिलेश लड़ेंगे चुनाव, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 27 Feb 2019

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव लोकसभा चुनाव मैनपुरी से और वह खुद कन्नौज से लड़ेंगे। इस दौरान अखिलेश ने पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना के हमले की सराहना की और कहा कि शहीद जवानों का बदला लेना और पाक को उसी की भाषा में जवाब देना जरूरी है। सपा अध्यक्ष मंगलवार को अपने सैफई स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार रात सैफई पहुंचे और कुछ देर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। मंगलवार सुबह वह विनायकपुर बरनाहल मैनपुरी के शहीद सैनिक रामवकील के घर जाकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया।

इसके पहले सैफई में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने जो किया वह सराहनीय है। हम सेना को बधाई देते हैं। आतंकवाद पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव के सपा के टिकट पर मैनपुरी और स्वयं के कन्नौज से चुनाव लड़ने की घोषणा की।

अखिलेश ने कहा कि मैनपुरी सांसद तेज प्रताप यादव काफी मेहनती हैं। इसलिए उन्हें कहीं न कहीं ऐडजस्ट किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक सफाई कर्मी के पैर धोने पर तंज कसते हुए कहा कि अब चुनाव आ गया है ये सब तो होगा ही। इसलिए जनता को इन सबसे सावधान रहने की जरूरत है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *