पाकिस्तान पानी जाने से रोकने के लिए पंजाब में बनेगा बांध, पंजाब सरकार ने मांगे 412 करोड़

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 27 Feb 2019

चंडीगढ़। भारतीय नदियों का पानी पाकिस्तान में जाने से रोकने के लिए पंजाब सरकार ने रावी-उज्ज नदियों के संगम पर मकोरा पत्तर बांध बनाने के लिए केंद्र से 412 करोड़ रुपये मांगे हैं और इसे राष्ट्रीय परियोजना मानने का अनुरोध किया है।

पंजाब सरकार की आज यहां जारी बयान के अनुसार केंद्रीय जल संसाधन, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से पंजाब के ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा व जल संसाधन मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया ने दिल्ली में मिलकर यह अनुरोध किया। उन्होंने गडकरी को बताया कि इस बांध के निर्माण से पाकिस्तान को जाने वाला 600 क्यूसेक पानी रोका जा सकेगा और इसका इस्तेमाल सिंचाई उद्देश्यों के लिए किया जा सकेगा।

सात किलोमीटर लंबा चैनल बनाया जाएगा

गडकरी को बताया गया कि एक सात किलोमीटर लंबा चैनल बनाया जाएगा जो पानी को कलांपुर-रामदास नहर प्रणाली में डालने के लिए इस्तेमाल होगा। इससे एक लाख एकड़ जमीन की सिंचाई हो सकेगी तथा सीमाई क्षेत्र के 100 गांवों व छह नगरों को पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी।

गडकरी ने परियोजना को सैद्धांतिक सहमति दे दी और राज्य सरकार को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट देने को कहा ताकि सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जा सके। मंत्रियों ने गडकरी से अप्पर बारी दोआब कनल परियोजना के विस्तार के बारे में भी चर्चा की जिसके तहत इस समय कुल 5़ 13 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में से 2़ 76 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई हो रही है पर परियोजना पूरी होने पर सारी जमीन की सिंचाई की जा सकेगी।

बाजवा और सरकारिया ने केंद्रीय मंत्री से केंद्र निर्मित जम्मू-कटरा एक्सप्रेस हायवे परियोजना अमृतसर-डेरा बाबा नानक और कलानौर से जोडऩे का भी अनुरोध किया तथा कहा कि उससे एक्सप्रेसवे करतारपुर-डेरा बाबा नानक कॉरीडोर से जुड़ जायेगा और उन लाखों श्रद्धालुओं को लाभ होगा जो करतारपुर साहिब जाना चाहेंगे। केंद्रीय मंत्री ने इस पर भी सैद्धांतिक सहमति दी है तथा अधिकारियों से परियोजना की पिछले व नये प्रस्तावों की तुलनात्मक रिपोर्ट बनाने को कहा है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *