नाना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली तनुश्री दत्ता पर्दे पर फिर लगाएंगी ‘आग’

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 371 शब्द|📅 01 Mar 2019

मुंबई। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने एक बयान से पूरे बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। कभी ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता था कि फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कोई एक्ट्रेस खुलेआम यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाएगी। तनुश्री दत्ता ने न केवल अपनी आप बीती बताई बल्कि कई दूसरी लड़कियों को भी हिम्मत दी कि वो भी इस पर खुलकर बात करें।

मीटू मूवमेंट शुरू करने के बाद अब तनुश्री दत्ता यहीं नहीं रुकना चाहतीं। वो इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहती हैं। इसी सिलसिले में तनुश्री दत्ता अब एक शॉर्ट फिल्म बनाने जा रही हैं जिसमें उन सभी एक्ट्रेस की कहानियों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने मीटू मूवमेंट के तहत यौन शोषण के खिलाफ हिम्मत दिखाई।

तनुश्री इसमें खुद भी एक्टिंग करते हुए दिखेंगी। यही नहीं डायलॉग भी उन्होंने ही लिखे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का नाम ‘इंस्पिरेशन’ होगा और इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह फिल्म इंडस्ट्री में लड़कियों का शोषण किया जाता है। शॉर्ट फिल्म को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च के दिन रिलीज किया जाएगा।

9 साल बाद मैंने कैमरा फेस किया

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में तनुश्री ने बताया कि ‘इसमें रियलिटी और फिक्शन दोनों है। मैं इसमें एक गार्जियन की भूमिका निभा रही हूं जो लड़कियों को सही फैसले लेने के लिए प्रेरित करती है। 9 साल बाद मैंने कैमरा फेस किया है। मैं काफी एक्साइटेड हूं। यह शॉर्ट फिल्म केवल एंटरटेनमेंट के लिए नहीं होगा बल्कि एक मैसेज भी दिया जाएगा।’

ससे पहले एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। तनुश्री ने बताया कि 10 साल पहले हॉर्न ओके फिल्म के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। जब उन्होंने इसकी शिकायत कोरियोग्राफर और डायरेक्टर से की तो नाना पाटेकर पर कार्रवाई की बजाय उन पर एक इंटीमेट सीन फिल्माने का दबाव बनाया गया। नाना पाटेकर के बाद साजिद खान, विकास बहल, आलोक नाथ और अनु मलिक समेत कई नाम इस मीटू मूवमेंट में फंसे थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *