अमृतसर लोकसभा सीट को लेकर BJP में घमासान, अनिल जोशी को टिकट देने की मांग तेज

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, अमृतसर
लोकसभा चुनाव में अमृतसर लोकसभा सीट को लेकर भाजपा नेताओं में ठन गई है। भारतीय जनता पार्टी में उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अमृतसर लोकसभा सीट की बात की जाए तो यहां पर जनता के बीच मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के नाम की चर्चा चल रही है।

इस लोकसभा सीट पर सभी कार्यकर्ताओं और लोगों की उम्मीदें अपने समय पर बतौर निकाय मंत्री और विभिन्न विभागों के मंत्री रहते हुए सैकड़ों लोग हित के कार्य करने वाले अनिल जोशी से है। जहां अनिल जोशी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में अच्छी पैठ रखते हैं वहीं जोशी आम नागरिकों के साथ भी जुड़े हुए हैं।

हालांकि पूरे पंजाब की तरह अमृतसर शहर में भी भाजपा की गुट बंदी चरम सीमा पर है और अगर भाजपा ने अपनी इस गुट बंदी पर लगाम नहीं लगाई तो आने वाले चुनाव में भाजपा का ग्राफ नीचे गिरेगा। भाजपा के कार्यकर्ता और अमृतसर के निवासियों का यह भी मानना है कि अनिल जोशी जैसा तेजतर्रार नेता ही अमृतसर के मुद्दों को लोकसभा में प्रमुखता से उठा सकता है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *