⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 123 शब्द|📅 01 Mar 2019
जालंधर कालेज का नाम बाबा साहिब भीम राव अम्बेदकर के नाम पर रखा जाएगा
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब सरकार ने आज स्पष्ट किया है कि जालंधर में खोले जा रहे लड़कियों के डिग्री कालेज का नाम बाबा साहब भीम राव अम्बेदकर के नाम पर रखा जायेगा।
इस संबंधी जानकारी देते हुये एक प्रवक्ता ने बताया कि इस कालेज का नींव पत्थर बीते दिन जालंधर के बूटा मंडी इलाके में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रखा था। जिसका श्रेय मुख्यमंत्री ने वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू को दिया था।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








