अमित शाह का बड़ा दावा, कहा- बालाकोट में जैश के 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 368 शब्द|📅 04 Mar 2019

अहमदाबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पुलवामा हमले के 13वें दिन की गई भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। उनका कहना था कि सेना ने बगैर नुकसान उठाए आतंकियों का सफाया करने में कामयाबी हासिल की। यहां लक्ष्य जीतो कार्यक्रम में आए भाजपा अध्यक्ष ने सीमा पार करके उड़ी के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया।

शाह का कहना है कि उड़ी हमले के जवाब में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ज्यादातर लोगों का मानना था कि दूसरी बार ऐसा कर पाना नामुमकिन है। लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार ने एयर स्ट्राइक से आतंकियों का खात्मा करके अपनी मजबूत इच्छाशक्ति को दिखा दिया।

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आ रही खबरों पर मोदी को सफाई देनी चाहिए। इनमें कहा गया है कि बालाकोट हमले में किसी की मौत नहीं हुई। उनका सवाल था कि क्या अंतरराष्ट्रीय मीडिया पाक का समर्थन कर रहा है। सिब्बल का कहना था कि जब ये मीडिया पाक के खिलाफ बोलता है तो आपको खुशी होती है। लेकिन जब कोई सवाल उठाता है तो ये ही पाक परस्त हो जाता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा- वक्त आने पर सबूत पेश करेगी

सरकार केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने रविवार को कानपुर में कहा था कि केंद्र सरकार बालाकोट में जैश के कैम्पों पर की गई एयर स्ट्राइक के सबूत सही समय पर पेश करेगी। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही इस स्थिति को स्पष्ट कर चुकी हैं।

26 फरवरी को तड़के वायुसेना ने जैश के आतंकी कैंपों को निशाना बनाकर बमबारी की थी। सरकार के मुताबिक, पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय लड़ाकू विमानों ने हमला करके 250 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था। इसके एक दिन बाद यानी 27 फरवरी को पाक की वायुसेना ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की थी। भारत ने पाक के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था। पाक वायुसेना के निशाने पर जम्मू-कश्मीर में स्थित सैन्य प्रतिष्ठान थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *