नैनीताल की युवती का अपहरण कर 3 युवकों ने किया गैंगरेप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 06 Mar 2019

लखनऊ। ठाकुरगंज में ऑटो से उतर कर घर जा रही युवती को अगवा कर बदमाश जंगल में घसीट ले गए. विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई करते हुए युवती के साथ गैंगरेप किया गया. आरोपी युवती को बदहवास हालत में सड़क के किनारे फेंककर भाग निकले. राहगीरों ने बेसुध हालत में पड़ी युवती के बारे में ठाकुरगंज पुलिस को सूचना दी. वहीं देर रात युवती ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

पीड़िता नैनीताल की रहने वाली है और लखनऊ में एक कैटरिंग ठेकेदार के यहां वेटर का काम करती है. मंगलवार को मोहनलालगंज में युवती की साईट लगी थी. देर रात वह ड्यूटी ख़त्म कर ऑटो से घर लौट रही थी. दुबग्गा स्थित मछली मंडी के पास उतरकर वह पैदल जा रही थी, तभी उसे तीन युवकों ने अगवा किया और घसीट कर जंगल में ले गए. यहां विरोध करने पर उसकी बेहरहमी से पिटाई की गई. बाद में तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

युवती लखनऊ के बसंत कुञ्ज योजना में अपने सहेली के साथ रहती है

युवती ने पुलिस को बताया कि उसे अगवा करने वाले दो युवकों ने जींस टी-शर्ट पहनी थी. एक ने कुर्ता पहन रखा था. इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने बताया कि नैनीताल निवासी युवती लखनऊ के बसंत कुञ्ज योजना में अपने सहेली के साथ रहती है. फिलहाल उसके परिवार से संपर्क किया जा रहा है।

पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी. एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि युवती से घटनक्रम के बारे में जानकारी ली गई है. वह बार-बार बयान बदल रही है. हालांकि युवती ने एक युवक को पहचानने का दावा किया है. उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *