अयोध्या का नाम सुनकर पिछली सरकारों को लगता था हाई वोल्टेज का करंट : योगी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 494 शब्द|📅 07 Mar 2019

मुख्यमंत्री योगी ने सिन्धु दर्शन यात्रियों की अनुदान राशि की दोगुनी, अब 20 हजार रुपए मिलेंगे
मुख्यमंत्री जी ने कैलाश मानसरोवर और सिन्धु दर्शन यात्रियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए

डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिन्धु दर्शन के यात्रियों की अनुदान राशि दोगुगी कर दी है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा वीरवार को लोकभवन में आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा औऱ सिन्धु दर्शन के यात्रियों को अनुदान वितरण कार्यक्रम के दौरान की।

सिन्धु दर्शन के यात्रियों को अब उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 20 हजार रुपए अनुदान मिलेंगे, अभी तक यह राशि 10 हजार रुपए थी। इस मौके पर उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख रुपए और सिन्धु दर्शन के यात्रियों 10-10 हजार रुपए का प्रतीकात्मक चेक सौंपा।

गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन इसी साल हो जाएगा तैयार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर उन्होंने नेपाल में भारतीय राजदूत से बातचीत है, जिससे अगली यात्रा बेहद ही सुगम होगी। कैलाश मानसरोवर यात्रा को ज्यादा सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन बना रही है, जो इसी साल तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही चारोधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए श्री बद्रीनाथ धाम में अतिथि गृह बनाया जा रहा है।

हमारी सरकार ने आस्था का सम्मान किया है। जबकि पिछली सरकारों ने आस्था को रोकने का काम किया था। पिछली सरकारों ने पुलिस थानों में होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रोक लगा दी, सावन महीने में कांवड़ यात्रियों को रोक दिया था।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या का नाम सुनकर पिछली सरकार को हाई वोल्टेज करंट लगता था, मथुरा और काशी को तो वे नाम नहीं लेना चाहते थे। लेकिन केंद्र में आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश में हमारी सरकारों ने आस्था का पूरा मान सम्मान किया। हर तबकों को सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हम आस्था का पूरा सम्मान करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आस्था का सम्मान भी करते हैं और दुश्मनों के घर में तांडव भी करते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज के पवित्र संगम में स्नान करने वाले नरेंद्र मोदी आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। यह पहला मौका है जब श्रद्धालुओं को अक्षयवट का दर्शन हुआ है। 24 फऱवरी को मोदी जी पवित्र संगम में स्नान कर सफाई कमर्चारियों के चरण पखारे और 28 फरवरी को पाकिस्तान में घुसकर आतंक का सफाया भी किया। ये मोदी ही हैं जो आस्था का पूरा मान सम्मान करते हैं और दुश्मनों के घर में तांडव भी करते हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी जी ने कैलाश मानसरोवर और सिन्धु दर्शन यात्रा करने वाले 20 लोगों को प्रतीकात्मक रूप से 1-1 लाख रुपए का चेक भेंट किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, धर्मार्थ कार्य एवं संस्कृति मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, अल्पसंख्य मामलों के राज्यमंत्री मोहसिन रजा, धर्मार्थ कार्य, सूचना एवं पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी आदि मौजूद थे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *