जालंधर में बेखौफ अपराधी, दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी, युवक की मौत

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 200 शब्द|📅 10 Mar 2019

डेली संवाद, जालंधर
शहर के दयोल नगर के रहने वाले जसप्रीत सिंह जस्सा को कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और फिर गोली मार दी। जिससे जस्सा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अफसरों की टीम पहुंची है, जो मामले की जांच में जुट गई है।

0ानकारी के मुताबिक हैप्पी की हत्या के मामले में नामजद जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा को संगत सिंह नगर में अजय उर्फ कालू ने साथियों सहित घेर लिया। जस्सा का पुराना घर संगत सिंह नगर में था, जबकि वह अब दयोल नगर में रह रहा था। संगत सिंह नगर में उसके आने की सूचना पर अजय ने अपने साथियों सहित उसे घेर लिया। खुद को घिरा देख जस्सा भागा।

लोग बताते हैं कि कालू और उसके साथियों ने उसे वहां से दौड़ाया और लगातार फायरिंग की। इस दौरान जस्सा किसी घर में घुस गया। उसके पीछे ही हमलावर गए और उसे गोली मारी। पुलिस को मौके से पांच खाली खोल और एक जिंदा कारतूस मिला। जस्सा के शरीर पर भी आधा दर्जन गोलियों के निशान बताया जा रहे हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *