राहुल गांधी ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा- हमने मसूद अजहर को पकड़ा, आपने छोड़ दिया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 401 शब्द|📅 12 Mar 2019

गांधीनगर। राहुल गांधी ने गांधीनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए किसानों, जवानों, न्यायपालिका और रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार को जमकर घेरा। राहुल ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि हमले के जिम्मेदार आतंकी मसूद अजहर को कांग्रेस सरकार ने पकड़ा था लेकिन बीजेपी की सरकार ने मसूद अजहर को हवाई जहाज में बिठाकर पाकिस्तान भेज दिया।

राहुल ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘दो विचारधाराओं की लड़ाई है- एक महात्मा गांधी की है और दूसरी शक्तियां इस देश को कमजोर करने में लगी हैं। आप देखिए कि इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के चार जज प्रेस के पास जाते हैं और कहते हैं कि हमें काम करने नहीं दिया जा रहा है और उसके एकदम बाद जज लोया जी का नाम लेते हैं।

आमतौर पर जनता सुप्रीम कोर्ट के पास जाती है न्याय के लिए लेकिन आज के हिंदुस्तान में सुप्रीम कोर्ट के जज जनता के सामने न्याय मांगते हैं। हिंदुस्तान की संस्थाओं पर आक्रमण चालू है। लोगों को बांटा जा रहा है, नफरत फैलाई जा रही है और सच्चे मुद्दों की बात सरकार नहीं करती है।’

राफेल मुद्दे का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने मंच से जैसे ही कहा कि ‘चौकीदार’, जनता से आवाज आने लगी- ‘चोर है’। इसपर राहुल ने कहा, ‘2014 के चुनाव में मोदीजी ने कहा था कि चौकीदार बनाओ, पीएम नहीं। ये देखिए मैंने चौकीदार शब्द बोला और लोग चोर बोल रहे हैं। हर स्टेज से मोदी देशभक्ति की बात करते हैं। वायुसेना की प्रशंसा करते हैं लेकिन वह देश को यह नहीं बताते कि वह वायुसेना की जेब से 30 हजार करोड़ चोरी करके पीएम मोदी ने अनिल अंबानी की जेब में क्यों डाला।’

‘हमने मसूद अजहर को पकड़ा, आपने छोड़ दिया’

पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, ‘मसूद अजहर ने पुलवामा में अटैक किया। मैं मोदीजी से पूछना चाहता हूं कि मसूद अजहर को पाकिस्तान किसने भेजा? बीजेपी की सरकार ने विशेष हवाई जहाज में बिठाकर और देश का पैसा देकर उसे भेजा। हवाई जहाज में अजीत डोभाल भी एस्कॉर्ट बनकर पाकिस्तान गए। आप देशभक्ति की बात करते हैं। हमने मसूद अजहर को पकड़ा था लेकिन आपने छोड़ दिया। जिस दिन पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई हो रही थी, उसी दिन मोदीजी ने अपने दोस्त के नाम देश के पांच एयरपोर्ट कर दिए।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *