⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 122 शब्द|📅 12 Mar 2019
डेली संवाद, संगरूर
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में नोटिस जारी हुआ है। भगवंत मान ने गत दिवस आम आदमी पार्टी की तरफ से संगरूर जिले के 6 गांवों में नुक्कड़ बैठकें की।
चुनाव आचार संहिता के कारण सरकारी भवनों में चुनावी रैलियां करने पर प्रतिबंध है। इस मामले में मोगा के डिप्टी कमिश्नर सदीप ने आम आदमी पार्टी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में सरकारी इमारतों में हुई नुक्कड़ बैठकों का जिक्र किया गया है। दरअसल आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया हुआ है।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








