करतारपुर काॅरीडोर प्रोजैक्ट को लेकर भारत-पाक अफसरों की मीटिंग, ये हुआ फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 14 Mar 2019

नई दिल्ली। पाकिस्तान के नोरवाल स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाये जा रहे करतारपुर गलियारे की औपचारिकताओं और समझौते के मसौदे पर गुरुवार को भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों ने यहां सौहार्द्रपूर्ण माहौल में विचार-विमर्श किया।

बैठक के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों देशों के अधिकारी सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मिले। भारत की तरफ से बैठक में प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव एस. सी. एल. दास ने की जबकि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई विदेश मंत्रालय के महानिदेशक डाॅ मोहम्मद फैजल ने की।

पुलवामा में 14 फरवरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हमले में 40 से अधिक जवानों के शहीद होने और उसके बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविर पर हवाई कार्रवाई से दोनों देशों के बीच रिश्ते बहुत तल्ख हो गये थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच किसी मामले पर यह पहली बैठक हुई।

बयान में कहा गया है कि प्रस्तावित समझौते के विभिन्न पहलुओं और प्रावधानों पर विस्तृत और रचनात्मक विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्ष करतारपुर साहिब गलियारे के काम को तेजी से पूरा करने पर सहमत हुए। दोनों तरफ से तकनीकी विशेज्ञयों ने भी प्रस्तावित गलियारे की एकरूपता रखने तथा उसे जुड़े अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। दोनों पक्ष अगली बैठक दो अप्रैल को वाघा में करने पर सहमत हुए। इससे पहले 19 मार्च को तकनीकी विशेज्ञयों की बैठक होगी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *