डेली संवाद, चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी से अलग हुए सुखपाल सिंह खैहरा अपनी नई पार्टी की तरफ से बठिंडा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसका ऐलान आज खुद सुखपाल सिंह खैहरा ने चंडीगढ़ में किया है। वे पंजाबी एकता पार्टी के प्रधान हैं, इसी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ेंगे।
इससे पहले जालंधर और अन्य सीटों के लिए फ्रंट ने अपने 8 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। फरीदकोट से मास्टर बलदेव सिंह, खडूर साहिब से बीबी परमजीत कौर को टिकट दिया गया है। पटियाला से डाॅ. धर्मवीर गांधी, फतेहगढ़ साहिब से मनविंदर सिंह, पंजाब एकता पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ेंगे।
बसपा ने जालंधर से बलविंदर सिंह को, होशियारपुर से चौधरी खुशी राम और आनंदपुर साहिब से विक्रम सिंह सोढी को मैदान में उतारने का फैसला लिया था। आपको बता दें कि बठिंडा सीट बादल परिवार की परंपरागत सीट है। यहां से पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और केंद्रीय राज्य मंत्री हरसिमरत कौर बादल चुनाव लड़ रही हैं। फिलहाल अकाली दल ने यहां से अपना प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं किया है।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।






