इनोकिड्स के नन्हें-मुन्नों ने कैंप कामरेड फगवाड़ा में एक दिन का एडवैंचर कैंप लगाया

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 196 शब्द|📅 16 Mar 2019

डेली संवाद, जालंधर
Innocent Heart के चारों स्कूलों के इनोकिड्स के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने कैंप कामरेड फगवाड़ा में एक दिन का एडवैंचर कैंप लगाया। यह कैंप ‘रॉक स्पोर्ट्स के सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया। दो दिन चले इस डे-कैंप में इनोकिड्स के के.जी.1 तथा के.जी.2 के लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को बहुत सी गतिविधियां करवाई गई। बच्चों ने जि़प-लाइन का भरपूर आनन्द लिया।

कमांडो नैट, बैलेंस बीम, बर्मा ब्रिज, हॉर्स हर्डल, स्पोर्ट क्लाइम विंग, डबल रोप ब्रिज, बौडी जार्ब आदि गतिविधियों के अलावा बच्चों ने पौट्री भी सीखी। दोपहर का खाना खाने के बाद बच्चों ने डी.जे. की धुन पर नृत्य किया। प्रत्येक बच्चे के लिए दस गतिविधियों में लेना आवश्यक बनाया गया।

इनोकिड्स इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारा) नीतिका कपूर (सी.जे.आर.) पूजा राणा (रॉयल ब्लड) ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए आऊटडोर गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है। कार्यकारी डायरेक्टर ऑफ स्कूल्स शैली बौरी ने बताया कि बच्चों में आत्मविश्वास जगाने के लिए इनोसैंट हार्ट की मैनेजमैंट हमेशा प्रयत्नशील रहती है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *