अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ की धाकड़ कमाई, तीन दिन में कमा लिए इतने करोड़

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 497 शब्द|📅 25 Mar 2019

मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफ़िस पर चौथे दिन सबसे अधिक कमाई करने के साथ 78 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर लिया है l देश में शुरू हुए आई पी एल के बाद भी केसरी का रुतबा जरा भी कम नहीं हुआ है l

बॉक्स ऑफ़िस पर बैटल ऑफ सारागढ़ी की कहानी को लेकर बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के चौथे दिन यानि रविवार को 21 करोड़ 51 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। केसरी ने 21 करोड़ 6 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और अब फिल्म की कुल कमाई 78 करोड़ 7 लाख रूपये हो गई है l केसरी ने तीन दिन में 50 करोड़ और चार दिन में 75 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार किया है l

देश में शुरू हुए आई पी एल के बाद भी केसरी का रुतबा जरा भी कम नहीं

केसरी होली के दिन रिलीज़ हुई और भारत के ज़्यादातर शहरों में दोपहर तक होली खेली जाती है तो सुबह के शो में फुटफॉल कम रहा लेकिन फिल्म को तीन बजे की बाद से दर्शकों का साथ मिलना शुरू हुआ। केसरी ने आधे दिन के बाद 21 करोड़ जोड़े।

केसरी को हॉलीडे वीकेंड मिला यानि होली की छुट्टी के साथ चार दिनों की कमाई का अवसर जिस पर वो खरी उतरी है l फिल्म को इस हफ़्ते में 100 करोड़ का कलेक्शन मिल जाएगा।

केसरी इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बनी और साथ ही अक्षय कुमार के फ़िल्मी करियर में पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में गोल्ड के बाद दूसरे स्थान पर आ गई है l केसरी को भारत में 3600 और ओवरसीज में 600 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया हैl

ये फिल्म भारतीय जांबाजों के वीरता और साहस की कहानी है

ये फिल्म भारतीय जांबाजों के वीरता और साहस की कहानी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा हैं। इस फिल्म को पहले करण जौहर के साथ सलमान खान भी प्रोड्यूस करने वाले थे लेकिन बाद में वो हट गए।

केसरी, बैटल ऑफ़ सारागढ़ी की कहानी हैl 12 सितम्बर 1897 को अंग्रेजों और अफ़्ग़ान ओराक्ज़ई जनजातियों के बीच लड़ा गया था। यह युद्ध अब के पाकिस्तान में स्थित उत्तर-पश्चिम फ्रण्टियर प्रान्त (खैबर-पखतुन्खवा) में हुआ। तब सिख ब्रिटिश फ़ौज में सिख रेजिमेंट की चौथी बटालियन थी, जिसमें 21 सिख थे, जिन पर 10000 अफ़्ग़ानों ने हमला किया था।

केसरी, बैटल ऑफ़ सारागढ़ी की कहानी है

सिखों का नेतृत्व कर रहे हवलदार ईशर सिंह ने मरते दम तक लड़ने का फैसला किया । इसे सैन्य इतिहास में इतिहास के सबसे महान एंड बैटल यानि अन्त वाले युद्धों में से एक माना जाता है।

जंग के दो दिन बाद दूसरी ब्रिटिश भारतीय सेना द्वारा ने उस जगह पर फिर कब्ज़ा कर लिया था।सिख सैनिक इस युद्ध की याद में 12 सितम्बर को सारगढ़ी दिवस मनाते हैं l फिल्म में अक्षय कुमार हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाया है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *