सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ जारी हुआ वारंट वापस, जाने वजह

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 200 शब्द|📅 25 Mar 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और पूर्व कैबीनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने के आदेश वापिस ले लिए गए हैं।

हाईकोर्ट ने दोनों के खिलाफ 29 अप्रैल को दोबारा नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। पूर्व ऐडवोकेट जनरल अशोक कुमार अग्रवाल की मांग पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने आदेश वापिस लिए हैं। अग्रवाल ने सुखबीर बादल और मजीठिया को अदालत के पिछले नोटिस ना मिलने की बात उठाई।

बता दें कि हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रणजीत सिंह ने सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। इस संबंधी उक्त नेताओं को जवाब देने के लिए तलब किया गया लेकिन उनके अदालत में ना पहुंचने के कारण दोनों के खिलाफ वारंट जारी कर दिए गए।

जस्टिस रणजीत सिंह ने अकाली-भाजपा सरकार के समय पर हुई बेअदबी की घटनाओं की जांच की थी और उक्त सियासी नेताओं की तरफ से लगातार उनके खिलाफ झूठी, अपमानजनक बयानबाजी करने की शिकायत की थी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *