पाकिस्तान में एक और नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण, धर्मांतरण करवाने का प्रयास

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 27 Mar 2019

कराची। दो नाबालिग हिंदू लड़कियों के अपहरण, जबरन धर्मांतरण और निकाह पर मचे हंगामे के बीच पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक और नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया गया है। सिंध सूचना विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हरिराम किशोरी लाल ने 16 साल की हिंदू लड़की के अपहरण के संबंध में सोशल मीडिया पर चल रहे एक समाचार पर संज्ञान लिया है।

कहा जा रहा है कि मेघवार समुदाय की यह लड़की बादिन जिले के तांदो बाघो की रहने वाली है। पीड़ित के पिता ने संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए बादिन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सरदार हसन नियाजी से अनुरोध किया है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि लड़की का अपहरण कब हुआ है। किशोरी लाल ने अधिकारियों को अपहरण के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने तथा लड़की के परिवार को सुरक्षा देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सिंध में बाल विवाह निषेध कानून के तहत नाबालिग लड़कियों के विवाह पर पाबंदी है। 18 साल से कम उम्र की लड़की से शादी करना आपराधिक कृत्य है।

मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार नाबालिग हिंदू लड़कियों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सिंध सरकार अब सिंध अल्पसंख्यक संरक्षण आयोग बनाने की तैयारी में है और इसके मसौदे को मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले मंजूरी दी है। अपहरण का यह ताजा मामला ऐसे समय आया है जब सिंध के घोटकी जिले में दो नाबालिग हिंदू लड़कियों के अपहरण, जबरन धमार्ंतरण और निकाह को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *