अमेरिकी विदेश मंत्री का खुलासा, चीन के प्रॉजेक्ट्स राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 336 शब्द|📅 29 Mar 2019

वॉशिंगटन। दुनिया के कई देशों में चीन का कनेक्टिविटी प्रॉजेक्ट (बेल्ट ऐंड रोड इनीशिएटिव) उन देशों के लिए आर्थिक सहयोग कम और राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरा ज्यादा है। जिस समय पेइचिंग बेल्ट ऐंड रोड फॉरम का आयोजन कर रहा है, उस समय पर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने यह बात कही है।

बीआरआई को वन बेल्ट वन रोड (ओबीओआर) भी कहा जाता है। चीन का दावा है कि अरबों डॉलर का यह प्रॉजेक्ट एशिया, अफ्रीका, चीन और यूरोप के बीच कनेक्टिविटी और सहयोग को बढ़ावा देगा। गुरुवार को पॉम्पियो ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि चीन का यह कदम अमेरिका, इसके मित्र और सहयोगियों के लिए सुरक्षात्मक खतरा है।

बेल्ट ऐंड रोड पहल (बीआरआई) के साथ भी ऐसा ही है

नैशनल रिव्यू इंस्टिट्यूट के 2019 आइडिया समिट में लेखक और पत्रकार रिच लॉरी से बात करते हुए पॉम्पियो ने कहा, ‘वे दक्षिण चीन सागर में इसलिए आगे नहीं बढ़ रहे हैं कि उन्हें नेविगेशन की आजादी चाहिए। दुनिया भर में बंदरगाह बनाने के पीछे उनका उद्देश्य अच्छा शिपबिल्डर बनना नहीं है, बल्कि उसके कई कदम संबंधित देशों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हैं।’ उन्होंने कहा कि बेल्ट ऐंड रोड पहल (बीआरआई) के साथ भी ऐसा ही है।

दरअसल, भारत ने बीआरआई के ही हिस्से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को लेकर चिंता जताई है क्योंकि यह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से होकर जा रहा है। इस तीन हजार किलोमीटर की परियोजना का मकसद चीन और पाकिस्तान को रेल, सड़क, पाइपलाइन और ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क से जोड़ना है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया इस खतरे को लेकर जागरुक हो रही है। पोम्पिओ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि विशेष रूप से एशिया तथा दक्षिण पूर्वी एशिया इस खतरे को लेकर जागरुक हो रहा है और मुझे आशा है कि विदेश मंत्रालय यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है कि चीन का इन गतिविधियों में शामिल होना और अधिक कठिन हो जाए।’

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *