⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 116 शब्द|📅 30 Mar 2019
संगीता मौर्या
डेली संवाद, जालंधर
आदमपुर में गांव मानको में एक महिला ने कर्ज से परेशान होकर अपने तीन बच्चों को जहर दे दिया और खुद भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
जानकारी के अनुसार परिवार कर्ज से परेशान था, जिसकी वजह से महिला ने बच्चों को जहर दे दिया और अपनी भी जान दे दी। मरने वालों में मानको गांव की बखशिंदर कौर (45) ने दो बेटों जसप्रीत सिंह (18) व रमजीत सिंह (12) और बेटी मनप्रीत कौर (14) की जहरीली वस्तु निगलने से मौत हुई। महिला का पति हरजीत सिंह विदेश में रह रहा है।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








