इंसाफ की मांग को लेकर जसलीन के माता पिता व स्कूली बच्चों ने निकाला कैंडल मार्च

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 31 Mar 2019

डेली संवाद, जालंधर
प्रीत नगर सोढल रोड पर ट्रेक्टर ट्रॉली चालक ने एक्टिवा के पास खड़ी को कुचलने के मामले में रविवार को जसलीन की आत्मकशांति के लिए पारिवारिक सदस्य, ज्योति पब्लिक हाई स्कूल के विद्यार्थी और मोहल्ला निवासियों ने प्रीत नगर से लेकर दोआबा चौक तक जसलीन को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला।

कैंडल मार्च में स्कूली विधार्थियो ने जसलीन कौर को श्रद्धांजलि दी। जसलीन के पिता इंदरपाल ने बताया कि शहर में अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्राली चलाई जा रही है मगर प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जसलीन के परिजनों ने कहा कि नशा करके गाड़ी चला रहे हैप्पी सिंह के खिलाफ पुलिस न कोई कार्रवाई नहीं की है।

जसलीन कौर को इंसाफ दिलाने के हाई कोर्ट में दायर करूँगा याचिका : तिवारी

जन्होंने कहा कि ड्राईवर के साथ साथ ट्रेक्टर ट्रॉली के मालिक पर भी करवाई होनी चाहिए क्योकि उन्हें पता था कि उनका ड्राइवर शराब पीकर करके गाड़ी चलाता है फिर मलिक ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस मौके पर युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी संस्था के प्रधान एवं युवा नेता सुशील तिवारी भी इस कैंडल मार्च में शामिल हुए और उन्होंने ने कहा कि अब वह जल्द ही चंड़ीगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगे।

उन्होंने कहा कि जसलीन कौर के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए दिन रात एक कर देंगे, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटना किसी के साथ न हो। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुःख की बात है कि जसलीन कौर के परिवार के साथ दुःख व्यक्त करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली मालिक तक नहीं आये। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल मधु उप्पल, सविता बेदी, विपन कुमार, अवतार सिंह, निधि, सविता शर्मा, युवराज आदि मौजूद थे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *