राजनीतिक हाशिए पर मुलायम, बोले- प्रधानमंत्री पद की दौड़ में मैं तो बिल्कुल नहीं हूं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 01 Apr 2019

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव सोमवार की दोपहर अपने बेटे अखिलेश यादव के साथ पहुंचकर मैनपुरी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। 77 वर्षीय सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने खुद को प्रधानमंत्री पद की रेस से बाहर बताया।

उनसे जब पूछा गया कि सपा-बसपा गठबंधन से कौन होगा पीएम पद का उमीदवार, इसके जवाब में मुलायम ने कहा- “यह चुनावों के बाद तय किया जाएगा।” कांग्रेस के साथ ही मुलायम के भाई शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (पीएसपी-एल) ने भी उनके खिलाफ मैनपुरी संसदीय सीट से किसी भी उम्मीदवार को नहीं उतारने का फैसला किया है। बीएसपी यूपी में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है, वहीं बीजेपी की तरफ से मुलायम सिंह के खिलाफ उम्मीदवार उतारा जाना अभी बाकी है।

मुलायम सिंह ने साल 1996, 2004, 2009 और 2014 के चुनाव में भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता था। समाजवादी पार्टी ने 1996 से लेकर अब तक उप-चुनाव समेत इस सीट से आठ बार चुनाव जीती है। बीजेपी इस सीट को कभी नहीं जीत पाई है।

मैनपुरी में तीसरे चरण में मतदान होगा और इसके लिए नोटिफिकेशन 28 मार्च को जारी किया गया था। तीसरे चरण के नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। ऐसे में, मुलायम सिंह यादव अब तक नामांकन दाखिल करने वाले इस सीट से अभी तक एकमात्रा उम्मीदवार हैं।

इस संसदीय ज्यादातर ग्रामीण मतदाता है और 35 फीसदी से ज्यादा यादव हैं। यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी में अभी भी कई लोग उन्हें ‘मुख्य मंत्री’ कहते हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *