जरूरतमंद लोगों की सेवा करने से परमात्मा की प्राप्ति होती है : तिवारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 02 Apr 2019

डेली संवाद, जालंधर
जोशी हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी ने 133वां मासिक राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। संस्था ने 35 विधवा महिलाओं को राशन दिया। इस मौके पर विशेष के रूप में युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी संस्था के प्रधान एवं युवा नेता सुशील तिवारी शामिल हुए।

इस मौके पर तिवारी ने कहा कि नर सेवी ही नारायण सेवा है। शास्त्र इस बात का गवाह है कि नर की सेवा करने से भगवान प्रसन्न होते है। इसलिए हम सभी को मिलकर जरूरतमंद लोगो की सेवा करनी चाहिए और मुझे ख़ुशी है कि हमारे समाज में कमलदेव जोशी जैसे समाज सेवक हैं जो हर वक्त जरूरतमंद लोगो की सेवा करते हैं।

जरूरतमंद लोगों की मदद करना पुण्य का कार्य है : कमलदेव जोशी

इस मौके पर संस्था के चेयरमैन कमलदेव जोशी ने बताया कि पिछले कई सालों से वह अपने एनजीओ को अपने साथियों के साथ चला रहे हैं जिसमें में गरीब परिवारों की समस्याओं जैसे की राशन कपड़े आदि बांधकर उनकी सहायता करते हैं उन्होंने ने कहा के जरूरतमंद लोगों की मदद करना पुण्य का कार्य है। हर व्यक्ति को अपनी नेक कमाई में से ऐसे कार्य में अपना योगदान देना चाहिए।

इस मौके पर पार्षद मिंटू, हैरी सिंह, अंजली, सीमा, मंदीप कौर, मंजीत सिंह, टिंकू शारदा, जीता नागरा, लकी सेहगल, संदीप अरोड़ा ,सतीश महाजन , अशवनी शर्मा ,किशन ,संदीप कुमार , डॉ जौहल , जिम्मी ,हरमेश चंद्र थापर ,आदि हाज़िर थे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *