पश्चिम बंगाल में स्पीड ब्रेकर हैं आपकी दीदी, उन्होंने गरीबों को लूटा : मोदी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 03 Apr 2019

सिलीगुडी। लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर से बीजेपी की जीत सुनिश्चि करने के लिए पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल में हैं. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए सूबे की मुखिया ममता बनर्जी पर हमला बोला।

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक स्पीड ब्रेकर है, जिनको आप दीदी के नाम से जानते हैं. दीदी को गरीबों की चिंता नहीं है. आखिर दीदी को गरीबी की राजनीति करनी है, वो गरीबी खत्म करने के लिए कैसे काम कर सकती हैं? अगर गरीबी ही खत्म हो जाएगी, तो दीदी की पॉलिटिक्स खत्म हो जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चिटफंड घोटाला हुआ. मेरे गरीब भाइयों और बहनों का पैसा लेकर दीदी के मंत्री, दीदी के विधायक, दीदी के साथी भाग गए, उन्होंने गरीबों को लूट लिया. गरीब की चिंता को समझते हुए केंद्र की एनडीए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की. गरीब को कहा कि बीमारी की स्थिति में 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त होगा, आपको एक भी रुपया अस्पताल में खर्च नहीं करना पड़ेगा. किन स्पीड ब्रेकर दीदी ने क्या किया?

गरीब का भला करने वाली इस योजना पर पश्चिम बंगाल में ब्रेक लगा दिया. दीदी ने पश्चिम बंगाल के 70 लाख से ज्यादा किसान परिवारों के विकास पर भी ब्रेक लगा दिया है. देश के तमाम राज्यों में पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं. लेकिन दीदी तो दीदी हैं. पीएम किसान सम्मान योजना पर भी उन्होंने पश्चिम बंगाल में ब्रेक लगा दिया।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *