PM मोदी ने कहा- महामिलावटी बोल रहे हैं- ‘हुआ तो हुआ’, लेकिन जनता कह रही है अब बहुत हुआ

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

19 मई को होने वाले सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा

रतलाम। लोकसभा चुनाव 2019 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। 19 मई को होने वाले सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के रतलाम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि महामिलावटी कह रहे हैं- ‘हुआ तो हुआ’, लेकिन जनता कह रही है अब बहुत हुआ।

नए भारत के तमाम संकल्पों को पूरा करने के लिए आपको पूरी शक्ति से कमल खिलाना है, आप के एक-एक वोट से चौकिदार को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस की 4 पीढ़ियों ने शासन किया लेकिन उन्हें आदिवासियों का ध्यान ही नहीं था, उनके चश्में में आदिवासी आते ही नहीं थे। अटल जी की सरकार ने देश में पहली बार आदिवासियों के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाया था।

हमने जलशक्ति मंत्रालय बनाने का निर्णय लिया

देश में पानी से जुडी चुनौतियों को दूर करने के लिए अब हमने जलशक्ति मंत्रालय बनाने का निर्णय लिए। हमारे व्यापारी भाइयों के हितों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय व्यापारी बोर्ड का गठन किया जाएगा। इनका अहंकार कल भोपाल में भी दिखा है। मैं खुद अहमदाबाद गया था वोट डालने के लिए, देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन ये दिग्गी राजा उनको न लोकतंत्र की चिंता थी न मतदाता की जिम्मेदारी की चिंता थी।

आज किसानों के घर पर पुलिस पहुंच रही है। कर्जदार किसानों के जेल जाने की नौबत आ रही है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? इस सवाल का जवाब है तुगलक रोड चुनाव घोटाला। आजादी के 55 साल एक परिवार ने देश को ठगा है। क्या अब भी आप उनकों ठगने का मौका देना चाहते हो क्या? इन्होने कहा था की बिजली का बिल हाफ करेंगे हुआ क्या ? बिल हाफ हुआ या बिजली की सप्लाई हाफ हुई।

उपचुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा जमा लिया था

सातवें चरण में मध्य प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों इंदौर, रतलाम, खरगौन, देवास, उज्जैन, धार और खंडवा में मतदान होना हैं। बता दें कि मध्य प्रदेस में सातवां चरण बारतीय जनता पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में सभी आठों सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। बाद में रतलाम में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा जमा लिया था।

बता दें कि 19 मई को आखिरी चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 7वें चरण में उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की 8, मध्य प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 9, झारखंड की 3, पंजाब की 13, चंडीगढ़ की 1 और हिमाचल की 4 सीटों पर मतदान होगा। 23 मई को नतीजे आएंगे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *