भारत और पाकिस्तान की 16 जून को होगी भिड़ंत, धवन की जगह लोकेश करेंगे ओपनिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नॉटिंघम। स्टार बल्लेबाज शिखर धवन के बायें हाथ के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है, जिसके वजह से वह विश्व कप के कम से कम अगले दो मैचों में नहीं खेल पायेंगे. धवन के चोटिल होने से खिताब की दावेदार भारतीय टीम को करारा झटका लगा है।

टीम प्रबंधन धवन की की जगह किसी अन्य खिलाड़ी के चयन के बारे में कुछ भी कहने से बच रहा है. अगर टीम प्रबंधन को लगा की धवन का फ्रैक्चर दो सप्ताह में ठीक हो जायेगा तो ऐसी भी संभावना है कि उनकी जगह टीम में किसी को शामिल नहीं किया जाये।

धवन की जगह पर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में लोकेश राहुल ओपनिंग कर सकते हैं. पहले भी कई मौकों पर भारतीय टीम की ओपनिंग की है. वहीं मिडिल में विजय शंकर और दिनेश कार्तिक में से किसी को टीम प्रबंधक मौका दे सकता है।

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को मैनचेस्टर में मैच खेलना है

बीसीसीआइ के एक सूत्र ने कहा कि धवन गुरुवार को न्यूजीलैंड और रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले बड़े मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. यह देखना होगा कि वह 22 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए फिटनेस हासिल कर पाते है या नहीं। धवन रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 109 गेंदों पर 117 रन की पारी खेलकर भारत की जीत के नायक बने थे।

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को मैनचेस्टर में मैच खेलना है जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ टीम को 22 जून को खेलना है. दोनों मैचों छह दिन का समय है और धवन के पास फिट होने के लिए 11 दिनों का समय होगा. अफगानिस्तान मैच तक फिट नहीं हो पाते है, तो वेस्टइंडीज से 27 जून को है, जिसके लिए उनके पास फिट होने के लिए और पांच दिन का समय होगा।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *