BJP संसदीय दल का गठन, लोकसभा में ये इन्हें मिली पार्टी के उपनेता की कमान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की कार्यकारी समिति का गठन कर दिया गया है. लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उपनेता होंगे. जबकि राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत नेता और रेलमंत्री पीयूष गोयल उपनेता बनाए गए हैं।

इसके अलावा सरकार ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाश जोशी को चीफ व्हीप बनाया है. लोकसभा में अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा में वी. मुरलीधरन को पार्टी का चीफ व्हीप बनाया गया है. गोपाल शेट्टी पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा के उपनेता होंगे, जबकि थावरचंद गहलोत राज्यसभा के नेता और पीयूष गोयल उप नेता होंगे. प्रह्लाद जोशी पार्टी के व्हिप होंगे. अर्जुन मेघवाल उप व्हिप होंगे. वी. मुरलीधर राज्यसभा में पार्टी के चीफ व्हिप होंगे।

महिला सांसदों को निर्देशित करने के लिए तीन महिलाओं को व्हिप बनाया गया है. इसमें शोभा करंदलाजे, रंजनाबेन भाटी और लॉकेट चटर्जी के नाम हैं. लोकसभा में विशेष आमंत्रित सदस्यों में नितिन गडकरी, रवि शंकर प्रसाद, श्वेत मलिक, चन्नूभाई गहलोत, अजय प्रताप सिंह और अशोक बाजपेयी के नाम हैं. राज्यसभा में विशेष आमंत्रित सदस्यों में जेपी नड्डा, ओमप्रकाश माथुर, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान और प्रकाश जावडेकर के नाम हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *