हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, विदेशी युवतियों को अंतरंग देख पुलिस शर्म से हुई पानी-पानी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 01 Jul 2019

नोएडा। सेक्टर-18 चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के गोरखधंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां से विदेशी समेत 25 युवतियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 10 युवक भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस की टीम ने जिस समय स्पा सेंटर में छापा मारा, उस वक्त वहां मौजूद आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़ों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस भी इन्हें देखकर हैरान रह गई।

गौतमबुद्धनगर के नोएडा के सेक्टर-18 के 14 स्पा सेंटरों में स्पा और मसाज के नाम पर विदेशी युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। रविवार देर रात पुलिस की 15 टीमों ने तीन घंटे तक ऑपरेशन क्लीन चलाकर स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान थाईलैंड की पांच विदेशी महिलाओं समेत 25 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 10 युवकों को भी मौके से पकड़ा गया।

पुलिस ने सभी 14 स्पा सेंटरों को सील कर उनके मालिकों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। स्थानीय पुलिस को कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई थी। रविवार रात को शहर में ऑपरेशन क्लीन के तहत सेक्टर-18 के स्पा व मसाज सेंटरों पर छापा मारा गया। पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर व आसपास में अफरातफरी मच गई।

स्पा सेंटरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले

पुलिस के मुताबिक, 3 स्पा सेंटरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। जबकि 11 सेंटरों में कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। जिनसे वहां देह व्यापार जारी रहने की पुष्टि हो रही थी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराए जाने की शिकायतें मिल रहीं थी।

जिसके बाद पुलिस ने 15 टीमों का गठन कर ऑपरेशन क्लीन चलाया। रविवार देर शाम को सभी टीमों ने स्पा और मसाज सेंटरों पर छापा मारा। एसएसपी ने बताया कि स्पा सेंटर के मालिकों के बारे में पता लगाया जा रहा है। सेक्टर-18 में चल रहे एक स्पा सेंटर में जब पुलिस की टीम दाखिल हुई तो वहां अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद युवक युवतियां इधर उधर भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि सभी को पुलिस ने पकड़ लिया। फिलहाल जांच की जा रही है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *