जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन बने दलजीत सिंह आहलूवालिया, अब दलालों की इंट्री होगी बंद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 214 शब्द|📅 08 Jul 2019

डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जालंधर कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। उनकी नियुक्ति खुद सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की है। कांग्रेस के लिए दलजीत सिंह आहलूवालिया सबसे बेहतर जिला प्रधान साबित हुए थे। उनकी प्रधानगी में कांग्रेस ने नगर निगम और विधानसभा चुनाव में जालंधर में अच्छा प्रदर्शन किया।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के नवनियुक्त चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा है कि उनका मकसद सिर्फ जनता की सेवा करना है। उन्होंने इस सेवा का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना कर पब्लिक के लिए नई योजनाएं लाना उनकी प्राथमिकता होगी।

दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में दलालों की इंट्री तत्काल बंद होगी। इसके साथ ही ट्रस्ट को दीमक की तरह चाट रहे कुछ प्रापर्टी डीलरों व बड़े मगरमच्छों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन नियुक्त होने के बाद दलजीत सिंह आहलूवालिया को विधायक सुशील रिंकू, परगट सिंह, सांसद संतोख चौधरी, मेयर जगदीश राजा, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी समेत तमाम नेताओं ने बधाई दी है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *