गुरु परम्परा से जुड़े पर्व और त्यौहार सिर्फ सिख समाज तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे भारतीय समाज को मनाना चाहिए : योगी

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 938 शब्द|📅 09 Jul 2019
श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर कीर्तन एवं लंगर का हुआ आयोजन

डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री आवास, 5 कालीदास मार्ग पर मंगलवार को साहब श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित महान कीर्तन दरबार एवं लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर एक कमेटी गठित की है।

कमेटी ने इस पूरे कार्यक्रम में सबकी सहभागिता सुनिश्चित की है, जिसमें सभी राज्य सरकारें सहभागी बनेंगी। देश का सबसे बड़ा राज्य होने के नाते यह गौरव हमें भी प्राप्त हो रहा है। जिसके तहत हम यहां मिल बैठकर कीर्तन का आयोजन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव का कार्यक्रम पूरी भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जाना चाहिए। गुरु परम्परा से जुड़े पर्व और त्यौहार सिर्फ सिख समाज तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे भारतीय समाज को मनाना चाहिए। श्री गुरुनानक देव जी से जो परम्परा प्रारम्भ हुई और श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज तक जो शक्ति पुंज बनकर उभरा था, वह केवल खालसा पंथ और सिख समाज के लिए नहीं था, बल्कि इस देश और धर्म की रक्षा के लिए उभरा था।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गठित कमेटी ने यह सुनिश्चित किया है कि श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने में सभी राज्य सरकारें सहभागी बनें

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी से जुड़े हुए स्थलों के विकास के बारे में समाज और सरकार को मिलकर एक कार्य योजना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम श्री गुरुनानक देव जी से जुड़े हुए उन स्थलों के बारे में सोचें, जो उत्तर प्रदेश के अन्दर हैं। उनका विकास कैसे हो, वहां पर आने वाले श्रद्धालुजनों की बुनियादी सुविधाओं के लिए हम क्या कर सकते हैं।

इसको लेकर मैंने पंजाबी अकादमी, पर्यटन विभाग, सूचना विभाग और अन्य सभी संबंधित विभागों से कहा है कि इस बारे में एक ठोस कार्य योजना बनाकर इस योजना को लागू करें। श्री गुरु नानक जी का संदेश मानवता के लिए पूरे भारत का संदेश है। भक्ति, शक्ति, पुरुषार्थ और परिश्रम के हर क्षेत्र में सिख समाज आगे दिखता है।

गुरु परम्परा से जुड़े पर्व और त्यौहार सिर्फ सिख समाज तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे भारतीय समाज को मनाना चाहिए : योगी

इससे पहले कार्यक्रम में बोलते हुए अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिचाईं राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि आज उन्होंने कहा कि यहां आए संतों का मैं ऋणी हूं कि वह यहां पधारे। ये सभी संत केवल सिख समाज को ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरे देश में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे उत्तर प्रदेश में मनाने का फैसला लिया है, वह ऐतिहासिक है।

श्री गुरुनानक देव जी से जुड़े धार्मिक स्थलों के विकास के विषय में बनाई जाए ठोस कार्य योजना

सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर आज कीर्तन का आयोजन किया गया। अपने संबोधन से पहले मुख्यमंत्री ने करीब 1 घंटे तक कीर्तन और शबद सुना। इसके बाद उन्होंने सिख समाज के संतों को अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। वहीं सिख समाज के लोगों ने मोमेंटो और मंत्री बलदेव सिंह औलख ने मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के साथ कई कैबिनेट मंत्री और सिख समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम समापन के बाद अपने मंत्रियों एवं सिख समाज के संतों के साथ मुख्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया।

गुरु परम्परा से जुड़े पर्व और त्यौहार सिर्फ सिख समाज तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे भारतीय समाज को मनाना चाहिए : योगी

श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के सिलसिले में कानपुर के गुरुद्वारा बाबा नामदेव से श्री गुरुनानक देव संदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंची। इस दौरान लंगर छकने की व्यवस्था भी की गई। मुख्यमंत्री आवास पर कार्यक्रम के बाद यात्रा श्री गुरुनानक देव जी की चरण स्थलीय अयोध्या के लिए रवाना हो गई।

सिख समुदाय के धार्मिक स्थलों पर विकास कार्य कराएगी प्रदेश सरकार

जनपद बरेली की तहसील बहेड़ी स्थित गुरुद्वारा नानकपुरी टांडा में सिख समुदाय का प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल है। इस स्थल पर श्री गुरुनानकदेव जी के द्वारा निवास किया गया था। यहां पर होने वाले आयोजनों में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी श्रद्धालुओं का आगमन होता है। पर्यटकों की सुविधा के लिए राज्य सरकार यहां पर प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल, लैंडस्केपिंग, सोलर लाइट, ओपेन हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, पार्क, एप्रोच रोड आदि के निर्माण तथा पेयजल व साइनेज बोर्ड की व्यवस्था की योजना है। इसी प्रकार प्रदेश के अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों में भी पर्यटन सुविधाओं का विकास कराया जाएगा।

श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव को लेकर प्रदेश में आयोजित होंगे कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली और शाहजहांपुर में गुरु नानक जी के 550वें प्रकाश उत्सव को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सितम्बर माह के दूसरे पखवाड़े में जनपद बरेली के गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब (टांडा) में 10,000 लोगों द्वारा श्री गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सिख समाज द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा है।

वहीं अक्टूबर माह के अन्तिम सप्ताह में जनपद शाहजहांपुर में प्रकाश उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सिख समुदाय के लगभग एक लाख लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की विस्तृत रूप-रेखा सिख समाज के पदाधिकारियों द्वारा बाद में प्रेषित की जाएगी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *