चुनाव में हार के बाद पहली बार अमेठी पहुंचे राहुल गांधी, जाने क्या कहा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 431 शब्द|📅 10 Jul 2019

अमेठी। राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार आज अमेठी पहुंच रहे हैं. अपनी यात्रा में वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनका हाल जानेंगे. संभवतः चुनाव नतीजों की भी समीक्षा करेंगे. लेकिन इससे इतर बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अपने इस दौरे को मीडिया से दूर रखेंगे, इसका मतलब है कि वह इस यात्रा को बिल्कुल कैमरे की नजर से दूर रखना चाहते हैं।

असल में, राहुल गांधी की इस यात्रा का संदेश यह है कि भले ही वह अमेठी से चुनाव हार गए हैं, लेकिन उनका आत्मीय रिश्ता अमेठी से बना हुआ है. यह उनकी कर्मभूमि है, जो उन्हें विरासत में मिली है, और इसे वह संभाल कर रखना चाहेंगे. अमेठी ऐसी संसदीय सीट रही है जिसका कांग्रेस और खासकर गांधी परिवार से गहरा रिश्ता रहा है।

अमेठी सीट 1967 में अस्तित्व में आई थी और उस दौरान हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के विद्याधर वाजपेयी संसद पहुंचे थे. इस सीट का संसदीय इतिहास बताता है कि अब तक यहां से ज्यादातर समय कांग्रेस जीतती रही है. बहुत कम मौके आए जब कांग्रेस के हाथ से यह सीट फिसली हो।

1977 में जनता पार्टी के रविंद्र प्रताप सिंह इस सीट से जीत थे

आपातकाल के बाद 1977 में जनता पार्टी के रविंद्र प्रताप सिंह इस सीट से जीत थे जबकि 1980 में जब दोबारा चुनाव हुए तो संजय गांधी जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे. 1998 में यह सीट फिर बीजेपी के झोली में चली गई और संजय सिंह चुनाव जीते. इस तरह इक्का-दुक्का मौकों को छोड़ दिया जाए तो इस सीट पर अमूमन कांग्रेस और गांधी परिवार का ही कब्जा रहा है।

संजय गांधी, फिर राजीव गांधी के बाद दो बार कांग्रेस के ही सतीश शर्मा इस सीट से जीते. 1999 में हुए चुनाव में सोनिया गांधी मैदान में उतरीं और संसद पहुंचीं. इसके बाद 2004 से राहुल गांधी अमेठी से लगातार संसद पहुंचते रहे. लेकिन इस बार फिर कांग्रेस चूक गई और 1998 के बाद अमेठी सीट बीजेपी के खाते में चली गई और स्मृति ईरानी जीत हासिल करने में कामयाब रहीं।

बहरहाल, राहुल गांधी अपनी इस यात्रा से यही संदेश देना चाहते हैं कि उनका रिश्ता नाता अमेठी से बना रहेगा. न कांग्रेस पार्टी और न ही राहुल गांधी अमेठी को कभी छोड़ना नहीं चाहेंगे. अमेठी लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है और यहां से मिली हार केवल राहुल गांधी के लिए नहीं बल्कि पूरी पार्टी के लिए बड़ा झटका है. इसे राहुल गांधी से बेहतर कौन समझ सकता है?

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *