कंगना रनौत ने VIDEO शेयर कर बोलीं- मैं चाहती हूं मुझे बैन करो…

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 415 शब्द|📅 11 Jul 2019

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के गलत व्यवहार और बातचीत के चलते एंटरटेनमेंट गिल्ड ऑफ इंडिया ने उन पर बैन लगा दिया है। जिसे लेकर हाल ही में कंगना रनौत ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना रनौत ने भारतीय मीडिया के बारे में बात करते हुए कुछ पत्रकारों को न सिर्फ ‘देशद्रोही’ बल्कि ‘दोगली बातें करने वाला’ और ‘चंद रुपयों में बिकने वाला’ बताया है।

कंगना रनौत ने अपने वीडियो में किसी जर्नलिस्ट का नाम न लेते हुए उनपर कई आरोप भी लगाए हैं. कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर शेयर किए इस वीडियो में पहले मीडिया को उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद कहा. लेकिन इसके बाद कंगना ने मीडिया के दूसरे हिस्से को दीमक की तरह देश की गरीमा को चोट पहुंचाने वाला बताया।

कंगना ने अपने वीडियो में आगे कहा ‘ये मीडिया देश के लिए गंदे, भद्दे विचार फैलाते हैं, साथ ही देशद्रोहिता को बढ़ावा देते हुए देश की एकता पर प्रहार करते हैं.’ वीडियो में कंगना रनौत ने बताया कि मैंने एक जर्नलिस्ट को अपने काम की, इवेंट और फिल्म की खिल्ली उड़ाते देखा था. इनके पास कोई तर्क-वितर्क या विचार नहीं हैं, बल्कि ये मुफ्त का खाना खाने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचते हैं.’ इतना ही नहीं, कंगना रनौत ने अपने वीडियो में उन्हें नालायकों और 50 रुपए में बिकने वाले पत्रकार भी कहा है।

किसी भी देशद्रोही के लिए जरा भी सहनशीलता नहीं है

अपने वीडियो में कंगना रनौत ने मीडिया से खुद को बैन करने का अनुरोध करते हुए कहा ‘मैं नहीं चाहती कि मेरी वजह से तुम्हारे घर में चूल्हा जले, इसलिए मुझे बैन करो.’ इसके अलावा कंगना ने अपने वीडियो में कहा कि मेरे पास किसी भी देशद्रोही के लिए जरा भी सहनशीलता नहीं है।

बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंगना रनौत के व्यवहार को और पत्रकार से हुए झगड़े के कारण एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट्स गिल्ड ऑफ इंडिया (ईजेजीआई) ने उन्हें एक पत्र भेजा था. इस पत्र में लिखा था, ‘हम एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य, घटना और विशेष रूप से कंगना रनौत के व्यवहार की निंदा करते हुए बालाजी फिल्म्स और रनौत से एक लिखित सार्वजनिक माफी की मांग करते हैं। हम एक गिल्ड के तौर पर रनौत का और उनके किसी भी मीडिया कवरेज का सामूहिक रूप से बहिष्कार करने का निर्णय लेते हैं.’ हालांकि एकता कपूर ने इस मामले पर माफी मांग ली थी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *