ऑस्ट्रेलिया जा रहा विमान टर्बुलेंस में फंसा, 35 यात्री घायल, आपातकालीन लैंडिंग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 12 Jul 2019

वैंकूवर। अमेरिका के वैंकूवर से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के लिए उड़ान भरने वाला विमान बोइंग 777-200 गुरुवार को एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गया। ये विमान उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद 36 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक खतरनाक टर्बुलेंस में फंस गया था।

जिसके कारण विमान में तेज झटके लगने लगे। जिससे 35 यात्री घायल हो गए। इन यात्रियों को सिर और गर्दन में चोट आई हैं। जानकारी के मुताबिक विमान में 269 यात्री और 15 क्रू के सदस्य मौजूद थे।

हादसे के बाद एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा, “हमारी प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। पायलट ने टर्बुलेंस के बाद होनोलुलु हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई। यात्रियों के इलाज और आपातकालीन सेवा के लिए इंतजाम पहले से यहां किए गए थे। घायल यात्रियों को तुरंत प्राथमिक इलाज मुहैया कराया गया। नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

टर्बुलेंस के कारण उन्हें अचानक तेज झटके लगने लगे

विमान में मौजूद यात्रियों में से एक ने कहा कि टर्बुलेंस के कारण उन्हें अचानक तेज झटके लगने लगे थे। जिसके कारण कई लोगों के सिर विमान की छत से टकरा गए। बताया जा रहा है कि उन यात्रियों के सिर विमान की छत से टकराए जिन्होंने सुरक्षा पेटी नहीं बांधी हुई थी।

एयर कनाडा की प्रवक्ता एंजेला मा ने एक बयान में बताया कि वैंकूवर से सिडनी जा रहा विमान अचानक से बिना पूर्वानुमान के वायुमंडलीय विक्षोभ से टकरा गया। एक यात्री स्टेफनी बीम ने बताया, “विमान थोड़ा-सा नीचे चला गया। जब हम विक्षोभ से टकराए तो मैं उठी और मैंने देखा कि मेरे बच्चों ने सुरक्षा पेटी बांधी हुई है या नहीं। अगली चीज मैंने देखी कि कुछ लोग उछलकर विमान की छत से टकरा गए।”

बीम ने बताया कि उनके पीछे बैठी महिला छत से इतनी जोर से टकराई कि ऑक्सीजन मास्क का बॉक्स टूट गया। आपात बचावकर्ताओं ने बताया कि यात्रियों के अलावा क्रू सदस्य भी घायल हुए हैं, जिनमें से नौ को गंभीर चोटें आई हैं। होनोलूलू के आपात चिकित्सा सेवा प्रमुख डीन नकानो ने बताया कि घायलों में बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *