डिप्स बेगोवाल में टून वल्र्ड फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता, जैसलीन, गुरसाहिबजीत तथा विराट विजेता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 13 Jul 2019

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स स्कूल बेगोवाल के प्रांगण में नन्हें मुन्ने फूलों रूपी बच्चों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें एक मंच प्रदान करने के उदेष्य से फेंसी ड्रैस प्रतियोगता का आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कार्टून की दुनिया से सभी को परिचित करवाया।

इस फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का नेतृत्व स्कूल कू प्रिंसीपल दीपक राणा ने किया। इस प्रतियोगिता में टाईनी टाट्स ने अपनी दुनिया से सबसे पसंदीदा कार्टून डोरेमॉन, बार्बी डाल, स्पाईडरमैन, बैट मैन, मिनियन्स, रोबो आदि का रूप धारण कर अपनी दुनिया से सभी को रूबरू करवाया।

विभिन्न चरित्रों का रूप धारण करते हुए नर्सरी कक्षा की जैसलीन कौर ने प्रथम, केशवीं ने दूसरा तथा प्रभनूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। के.जी के गुरूसाहिबजीत सिंह ने प्रथम, सिमरनप्रीत कौर ने दूसरा तथा एकनूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी के साथ प्रैप कक्षा के विराट सिंह ने प्रथम, अशमीत कौर ने दूसरा तथा तथा जसमीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को स्कूल की प्रिंसीपल ने बधाई दी तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का मुक्य उदेश्य था कि विद्यार्थियों को सपनों की दुनिया तथा उनके मन के भावों को सबके समक्ष प्रकट करवाते हुए उन्हें सपनों की नई उड़ान प्रदान की जा सके। जिससे उनके अत्मविवास में बढ़ौतरी होती है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *