द‍िन में स्कूल-कॉलेज और रात में देह व्यापार, क‍िराए के मकान में धंधा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 16 Jul 2019

इटावा। महिला पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त टीम बनाकर मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट को पकड़ने का मामला सामने आया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो दर्जन लड़के-लड़क‍ियों को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लड़क‍ियों में स्कूल और कॉलेज की नाबालिग छात्राएं भी शामिल हैं. सेक्स रैकेट संचालकों की तलाश में पुलिस जुटी है. यह मामला उत्तर प्रदेश के इटावा ज‍िले का है।

एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे कई जगह सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हो रही थी. इसी सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस समेत आठ टीमों का गठन किया गया. सभी टीमों ने जनपद में अलग-अलग जगह आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की और ठिकानों से आपत्तिजनक स्थिति में दो दर्जन से अधिक लड़के-लड़क‍ियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार लड़के-लड़क‍ियों में से तीन नाबालिग लड़कियां भी थीं. यह लोग मकानों को किराये पर लेकर देह व्यापार के धंधे को चला रहे थे. गिरफ्तार लड़के-लड़कियों के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ.गिरफ्तार लड़के-लड़कियों में कुछ लोग पढ़ने वाली छात्र-छात्राएं भी है।

पुलिस के द्वारा इनकी काउंसलिंग करवाकर इस धंधे में आने की वजह को जाना जाएगा और इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस रैकेट संचालको की तलाश में जुटी हुई है. शहर में इस तरह के अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन को आगे भी जारी रखने की बात कही है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *