नवजोत सिद्धू के इस्तीफे पर कैप्टन बोले- ‘फिलहाल तो मेरे पास बिजली मंत्री भी नहीं है’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 16 Jul 2019

पंजाब में परमाणु ऊर्जा की यूनिटों के सवाल पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने चुटकी ली

डेली संवाद, नई दिल्ली
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि बठिंडा और रोपड़ के थर्मल प्लांटों पर परमाणु ऊर्जा के यूनिट स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से अभी तक उनको कोई प्रस्ताव हासिल नहीं हुआ है।

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली पैदा करने के लिए परमाणु ऊर्जा बरतने के विषय पर बहुत लंबे समय से बातचीत चल रही है परन्तु अभी तक इस सम्बन्ध में कुछ भी ठोस सामने नहीं आया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन के साथ मीटिंग के बाद वह पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

इस मुद्दे पर उनकी प्रतीकिया जानने के अवसर पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि वह इस संबंधी तभी कुछ कहेंगे, जब इस संबंधी उनके पास प्रस्ताव आएगा। मुख्यमंत्री ने चुटकी ली, ‘‘फि़लहाल तो मेरे पास ऊर्जा मंत्री भी नहीं है।’’ उनकी यह टिप्पणी लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रीमंडल के फेरबदल के अवसर पर नवजोत सिंह सिद्धू को दिए बिजली विभाग को उनके द्वारा स्वीकृत न करके इस्तीफ़ा देने दे संदर्भ में थी।

धान के सीजन के मौके पर बिजली की निर्विघ्न सप्लाई की ज़रूरत के मद्देनजऱ मुख्यमंत्री बिजली विभाग के कामकाज पर रोज़मर्रा स्वयं निगरानी रख रहे हैं। राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश कम पडऩे के कारण बिजली की माँग बहुत ज़्यादा बढ़ गई थी।

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको केंद्र सरकार के साथ कभी भी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि संघीय ढांचे में केंद्र और राज्य सरकार के सम्बन्ध सुखद होने ज़रूरी हैं और उनको पंजाब के हितों के लिए केंद्र में किसी भी सरकार के साथ कोई मुश्किल पेश नहीं आई।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *