पंजाब में अवैध कालोनियों को नियमित करने की आवेदन तारीख बढ़ी, कालोनाइजर्स को सरकार ने दी बड़ी छूट, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 16 Jul 2019

नियमितीकरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 अक्टूबर तक: सरकारिया

डेली संवाद, चंडीगढ़
आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने अनाधिकृत कॉलोनियों, प्लॉटों और इमारतों को रेगुलर करवाने की तारीख में 31 अक्तूबर, 2019 तक का वृद्धि की है।

पुड्डा भवन में कॉलोनाईजऱों की एसोसिएशन के साथ एक मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कॉलोनाईनजऱों द्वारा की गई विनती को मानते हुए ऐलान किया कि अनाधिकृत कॉलोनियों को रेगुलर करवाने के लिए लागू नीति के अंतर्गत 31 अक्तूबर, 2019 तक आवेदन देकर ऐसी कॉलोनियों को रेगुलर करवाया जा सकता है।

अनाधिकृत कालोनियों को रेगुलर करवाने के लिए लागू नीति की समीक्षा करने के लिए रखी गई मीटिंग में कॉलोनाईजऱों ने आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री के आगे उनको पेश आ रही मुश्किलें रखी। इस मीटिंग से कुछ दिन पहले भी सरकारिया ने एसोसिएशन के साथ मीटिंग की थी जिसमें कॉलोनाईनजऱों ने कहा था कि वह अपनी कॉलोनियों को रेगुलर करवाना चाहते हैं परन्तु नीति के कुछ नुक्तों में बदलाव किया जाना चाहिए।

8 प्रतिशत ब्याज विभाग ने हटा दिया

एसोसिएशन ने माँग रखी थी कि जो कॉलोनाईनजऱ कॉलोनी या प्लॉट को रेगुलर करवाने का आवेदन देता है, उससे लिया जाने वाला 8 प्रतिशत ब्याज विभाग ने हटा दिया है परन्तु इसके बावजूद आवेदनकर्ताओं से दंड ब्याज लिया जा रहा है। मीटिंग में फ़ैसला किया गया कि अनाधिकृत कॉलोनियों से ऐसा कोई ब्याज या दंड ब्याज नहीं लिया जायेगा।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा विभिन्न विकास अथॉरिटियों में अनाधिकृत कॉलोनियों और प्लॉट वालों की सुविधा के लिए हरेक बुद्धवार को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द एक हेल्पलाईन नंबर भी जारी किया जायेगा जिससे कॉलोनाईनजरा़ें और प्लॉट के मालिकों के सवालों के जवाब दिए जा सकें।

मीटिंग में एसोसिएशन के नुमायंदों के अलावा आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन, गमाडा की मुख्य प्रशासक-कम-डायरैक्टर टाऊन एंड कंट्री प्लैनिंग कविता सिंह, चीफ़ टाऊन प्लैनर गुरप्रीत सिंह और विभिन्न अथॉरिटियों के मुख्य प्रशासक मौजूद थे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *