कांवड़ यात्रा आज से शुरू, दिल्ली-हरिद्वार के बीच कांवड़ियों का तांता, पढ़ें ट्रैफिक प्लान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 482 शब्द|📅 17 Jul 2019

नई दिल्ली। सावन मास का कांवड़ मेला बुधवार को विधिवत शुरू हो जाएगा। मेला शुरू होने से एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार पहुंच गए हैं। बुधवार से हरिद्वार में पहले चरण का ट्रैफिक प्लान लागू हो जाएगा। बसें घूमकर आने से दिल्ली से हरिद्वार की दूरी बढ़ जाएगी।

उत्तर भारत के सबसे बड़े मेले कांवड़ मेले में करोड़ों की संख्या में शिव भक्त हरिद्वार पहुंचते हैं। मंगलवार को भी हजारों की संख्या में कांवड़िये हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को रवाना हुए। हरिद्वार पुलिस प्रशासन का कहना है मेले के लिए पूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। दो चरणों का ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया है।

हाईवे पर भारी वाहन बंद : कांवड़ यात्रा की शुरुआत के साथ ही भारी वाहनों को हरिद्वार हाईवे पर प्रवेश दिन के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस ने दो चरणों में ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। प्लान का पहला चरण 17 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगा। दूसरा चरण 24 जुलाई को शुरू होकर मेला समाप्ति 30 जुलाई तक लागू रहेगा।

बंद रहेगा अयोध्या फोरलेन, फैजाबाद रोड पर विशेष व्यवस्था की जाएगी

गोरखपुर क्षेत्र में कांवड़िये अयोध्या से सरयू का जल लाकर 30 जुलाई को तेरस पर शिवालयों में भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। कांविड़यों का जत्था 26 जुलाई से ही अयोध्या के लिए रवाना होने लगेगा। वापसी 29 जुलाई की रात तक होती है। इसके चलते गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन संतकबीरनगर-बस्ती से अयोध्या के बीच चार दिन बंद रहेगा।

लखनऊ में सीतापुर रोड और हरदोई रोड से कांवड़िए हर साल आते हैं। आगे जा कर ये कांवड़िए बाराबंकी स्थित महादेवा में जल चढ़ाते हैं। खास बात यह है कि अदब के इस शहर में कांवड़ियों के लिए अलग से ट्रैफिक नहीं रोका जाता है। फैजाबाद रोड पर विशेष रूप से कई जगह कांवड़ियों के लिए शेड और जलपान की व्यवस्था रहती है।

एनएसजी और एटीएस की टीमें सुरक्षा में तैनात रहेंगी 

नोएडा और गाजियाबाद में बुधवार से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। आतंकी हमले के इनपुट के चलते यात्रा के दौरान एनएसजी के जवान और एटीएस की टीमें तैनात रहेंगी। हेलीकॉप्टर और 17 ड्रोन कैमरो से निगरानी की जाएगी। 25 जुलाई को मेरठ जोन में हेलीकॉप्टर आएगा, जो निगरानी के साथ ही कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी करेगा।

कावड़ियों को रखना होगा पहचान-पत्र

इस बार कावड़ियों को पहचान-पत्र रखना अनिवार्य होगा और कांवड़ बेड़ों का पंजीकरण कराना होगा। गढ़मुक्तेश्वर से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए शुक्रवार से लेकर सोमवार तक हाईवे पर बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

ऐतिहासिक श्रावणी मेला बुधवार से शुरू होगा। पूरे सावन झारखंड, बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत देशभर के कांवड़ियों की कतार लगेगी। द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक बाबा वैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए इस बार 40 से 45 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। देवघर में जलार्पण के बाद श्रद्धालु दुमका जिले के बासुकीनाथ धाम जाते हैं। मेले का उद्घाटन सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *