कुमारस्वामी की गिरी सरकार, विश्वासमत में नहीं जुटा पाए जरूरी आंकड़ा, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 23 Jul 2019

नई दिल्ली। आखिरकार कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार गिर गई। विश्वासमत के दौरान मंगलवार की शाम को वोटिंग में कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में सिर्फ 99 वोट ही पड़े। जबकि विपक्ष में 105 वोट पड़े। कुमारस्वामी की सरकार 23 मई 2018 को बनी थी लेकिन यह 23 जुलाई 2019 को गिर गई।

कर्नाटक विधानसभा में सदस्यों की कुल संख्या 224 है। इनमें से सिर्फ 204 विधानसभा सदस्यों ने वोट किया। उनमें से 99 ने विश्वासमत के पक्ष में वोट किया जबकि 105 ने विपक्ष में वोट किया। जबकि 19 सदस्य वोटिंग के दौरान गैर-हाजिर रहे।

कुमारस्वामी बोले- सरकार का नहीं था कोई लालच

इससे पहले, विश्वासमत पर चर्चा के दौरान एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि कहा कि उनके बारे में नकारात्मक रिपोर्ट्स से वे काफी आहत हुए और वे खुशी-खुशी पद छोड़ देते। सरकार के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने एक ऐसी सरकार चलाई जिस पर लगातार गिरने का बादल मंडरा रहा था।

सदन में बहुमत साबित करने के दौरान बहस में बोलते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने सरकार बचाने के लिए काफी जद्दोजहद की क्योंकि सदन के नए नेताओँ ने उनसे इसकी अपील की थी।

कर्नाटक विधानसौदा में बहुमत को लेकर चल रही बहस के दौरान मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने खुद को राज्य का एक्सीडेंटल सीएम बताया। काफी मुश्किल घड़ी में सरकार बचाने की अपनी कड़ी मेहनत को बताते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि उस वक्त हमने सरकार चलाई जब यह लगातार कयासबाजी हो रही थी कि सरकार गिर रही है।

कुमारस्वामी ने कहा- ऐसा लगा जैसे एक्सीडेंटल सीएम हूं

उन्होंने कहा- पिछले करीब चौदह महीने से हमने उस स्थिति में सरकार चलाई है जब लगातार सरकार गिरने की कयासबाजी हो रही थी। मैं अथॉरिटीज को धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने निश्चित समय-सीमा के साथ काम किया, जो बीजेपी ने हमें दिया था। उन्होंने दिन-रात काम किया और अगर हमने इन महीनों के दौरान कुछ किया तो वे सब उनकी बदौलत किया है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *